सा. अफ्रीका की जीत से इंडिया को फायदा: वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हराया; कप्तान मार्करम की मैच विनिंग फिफ्टी
Published: Updated:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में गुरुवार (26 फरवरी) को साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच अहम मुकाबला खेला गया। इस मैच में अफ्रीकी टीम ने 16.1 ओवर में 9 विकेट से जीत दर्ज की। इसका फायदा सीधे तौर पर भारतीय टीम को मिला है। इंडिया अब अपने बाकी बचे दोनों मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंच सकती है।
वेस्टइंडीज 176/8, शेफर्ड की फिफ्टी
मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए वेस्टइंडीज टीम ने 8 विकेट पर 176 रन बनाए। रोमारियो शेफर्ड ने 37 बॉल पर 52 रनों की पारी खेली। जबकि जेसन होल्डर ने 31 बॉल पर 49 रन बनाए। ब्रेंडन किंग ने 21 और कप्तान शाई होप ने 16 रन बनाए।
साउथ अफ्रीकी टीम की ओर से लुंगी एनगिडी ने 4 ओवर में 30 रन देकर 3 विकेट लिए। 2-2 सफलताएं कगिसो रबाडा और कॉर्बिन बॉश को मिली। इस तरह साउथ अफ्रीका को 177 रन का टारगेट मिला।
अफ्रीका 177/1, मार्करम की फिफ्टी
इसके जवाब में अफ्रीकी टीम ने 16.1 ओवर में ही 9 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया। टीम ने 1 विकेट पर 177 रन बनाए। कप्तान एडेन मार्करम ने 46 बॉल पर नाबाद 82 रन की पारी खेली। क्विंटन डि’कॉक ने 22 बॉल पर 47 रन बनाए। रेयान रिकेल्टन 28 बॉल पर 45 रन बनाकर नाबाद रहे। वेस्टइंडीज के लिए रोस्टन चेज ने एक विकेट लिया।
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
अब तक दोनों टीम के बीच 30 टी20 मुकाबले हुए हैं। वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका दोनों ने ही बराबर 15-15 मैच जीते हैं। यानी दोनों टीमों का रिकॉर्ड लगभग बराबरी का है।
मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग 11
साउथ अफ्रीका: क्विंटन डि'कॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्करम (कप्तान), रेयान रिकेल्टन, डेवॉल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, लुंगी एनगिडी, केशव महाराज और कगिसो रबाडा।
वेस्टइंडीज: ब्रैंडन किंग, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, रोस्टन चेस, शेरफेन रदरफोर्ड, रोवमैन पॉवेल, जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू फोर्दे, गुडाकेश मोती और शेमार जोसेफ।

