सौरव गांगुली के किरदार में दिखेंगे राजकुमार राव: मार्च में शूटिंग शुरू, गांगुली जैसे लुक में नजर आ चुके; ऑफिशियल अनाउंसमेंट होनी बाकी
Published:
2 min read

एंटरटेनमेंट डेस्क. भारत के पूर्व कैप्टन सौरव गांगुली की बायोपिक बनने के लिए तैयार है। इसकी शूटिंग मार्च के दूसरे हफ्ते से कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में शुरू होगी। फिल्म में गांगुली का किरदार एक्टर राजकुमार राव निभाने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शूटिंग के कुछ पार्ट में सौरव खुद नजर आने वाले हैं।
फिल्म को लेकर गांगुली से मिले राजकुमार राव
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुधवार (25 फरवरी) को मुंबई में गांगुली और राजकुमार राव की पहली मुलाकात हुई। इस दौरान दोनों ने बायोपिक से जुड़ी बातों और डिटेल्स को डिस्कस किया। इस मीटिंग में फिल्म के डायरेक्टर लव रंजन भी पूरी प्रोडक्शन टीम के साथ मौजूद रहे। बातचीत के दौरान कहानी, स्क्रीनप्ले, गांगुली के करियर के अहम मोमेंट्स और शूटिंग शेड्यूल पर चर्चा हुई। जल्द ही फिल्म को ऑफिशियली भी अनाउंस किया जा सकता है।
किरदार के लिए कड़ी तैयारी कर रहे राजकुमार
रिपोर्ट्स के मुताबिक, गांगुली का किरदार निभाने के लिए राजकुमार राव फिजिकल चेंजेस लाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने रोल के लिए वजन कम किया है और अब क्रिकेट ट्रेनिंग पर खास ध्यान दे रहे हैं। मुंबई में एक प्रोफेशनल ट्रेनर की निगरानी में वह नियमित बैटिंग प्रैक्टिस भी कर रहे हैं। वह गांगुली की बैटिंग स्टाइल, कवर ड्राइव और बॉडी लैंग्वेज को भी सही तरीके से स्क्रीन पर उतारना चाहते हैं।

