इंडिया-पाकिस्तान मैच से पहले स्टेडियम में सांप: PAK प्लेयर्स के डगआउट से स्नेक को स्टाफ ने पकड़ा, VIDEO वायरल
Published: Updated:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार (15 फरवरी) को इंडिया और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच कोलंबो को आर प्रेमदासा स्टेडियम में होगा। इस मैच से 2 दिन पहले इसी मैदान पर एक बड़ा सांप निकला। जिसे ग्राउंड स्टाफ ने पकड़कर वाइल्ड लाइफ डिपार्टमेंट को सौंपा।
दरअसल, यह सारी घटना शुक्रवार (13 फरवरी) को हुई। पाकिस्तान टीम को प्रैक्टिस के लिए मैदान पर आना था। इससे ठीक पहले ग्राउंड पर एक बड़ा सांप देखा गया। खास बात यह रही कि यह सांप कहीं ओर नहीं बल्कि पाकिस्तान टीम के डगआउट में ही था।
यह सांप जहरीला नहीं था
ग्राउंड स्टाफ ने बताया कि यह जहरीला सांप नहीं था। इस स्नेक का श्रीलंकाई नाम गारेंडिया बताया गया। यहां आसपास ज्यादा सांप नहीं पाए जाते। स्टाफ मेम्बर ने कहा कि अब इस सांप को वाइल्ड लाइफ डिपार्टमेंट को सौंप दिया जाएगा।
इस टी20 वर्ल्ड कप में इंडिया और पाकिस्तान टीम एक ही ग्रुप में हैं। दोनों ने अब तक 2-2 मैच खेले और सभी में जीत दर्ज की है। दोनों टीमें तीसरा मैच एकदूसरे के खिलाफ खेलेंगी। यह मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो में ही खेला जाएगा।
इस टी20 वर्ल्ड कप में दोनों स्क्वॉड
भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर और रिंकू सिंह।
पाकिस्तानी टीम: सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, ख्वाजा मोहम्मद नफे, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, साइम अय्यूब, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान और उस्मान तारीक।

