बेंगलुरु Vs दिल्ली: मंधाना की नजर दूसरे WPL खिताब पर; यहां प्राइज मनी की तमाम डिटेल्स
Published:
3 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. वुमनन्स प्रीमियर लीग (WPL) 2026 का फाइनल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेला जाएगा। यह मैच गुरुवार, 5 फरवरी को वडोदरा के BCA स्टेडियम कोटंबी में होगा। मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा।
RCB दूसरी ट्रॉफी जीतने की ओर
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर इस फाइनल में अपना दूसरा खिताब जीतने की कोशिश करेगी। स्मृति मंधाना की कप्तानी में टीम पूरे टूर्नामेंट में काफी बैलेंस्ड दिखी है। RCB ने 8 में से 6 मैच जीते हैं। वो पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर रही।
RCB का कलेक्टिव परफॉर्मेंस
इस सीजन में RCB का कलेक्टिव परफॉर्मेंस रहा है। हर मैच में कोई न कोई खिलाड़ी अहम भूमिका निभाता रहा है।
ग्रेस हैरिस और गौतमी नाइक का इम्पैक्ट
यूपी वॉरियर्स के खिलाफ ग्रेस हैरिस ने 75 रन की पारी खेली। टीम को 8 विकेट से जीत दिलाई। गुजरात जायंट्स के खिलाफ गौतमी नाइक ने 73 रन बनाए। RCB ने 61 रन से मैच जीता।
बॉलिंग में नादिन डी ऑन टॉप
साउथ अफ्रीका की नादिन डी क्लर्क ने इस सीजन 8 मैच में 15 विकेट लिए हैं। उनका बेस्ट 22 रन देकर 4 विकेट रहा।
स्पिनर श्रेयांका पाटिल ने गुजरात जायंट्स के खिलाफ उन्होंने 5 विकेट लेकर मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया था।
DC चौथी बार फाइनल में
दिल्ली कैपिटल्स (DC) लगातार चौथी बार WPL के फाइनल में पहुंची है। अब तक खेले गए 3 फाइनल मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। इस बार दिल्ली पहली बार ट्रॉफी जीतने के इरादे से उतरेगी। दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी जेमिमा रोड्रिग्स कर रही हैं। एलिमिनेटर में गुजरात जायंट्स को 7 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
दिल्ली की चिनले हेनरी और नंदनी शर्मा ने नई गेंद से लगातार विकेट लिए हैं। नंदनी शर्मा ने अब तक 16 विकेट लिए हैं ।
लाइव ब्रॉडकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल
फाइनल मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव ब्रॉडकास्ट किया जाएगा। मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर भी अवेलेबल होगी।
प्राइज मनी डिटेल्स
- टाइटल जीतने वाली टीम को 6 करोड़ रुपए
- रनरअप टीम को 3 करोड़ रुपए
- स्ट्राइकर ऑफ द मैच को 1 लाख रुपए
- एक मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने पर 1 लाख रुपए
- पूरे सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली खिलाड़ी को 5 लाख रुपए
- सीजन की उभरती हुई खिलाड़ी को 5 लाख रुपए
- ऑरेंज कैप विजेता यानी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी को 5 लाख रुपए
- पर्पल कैप विजेता यानी सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली खिलाड़ी को 5 लाख रुपए
- मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर को 5 लाख रुपए
RCB की पॉसिबल प्लेइंग 11
ग्रेस हैरिस, स्मृति मंधाना (कप्तान), जॉर्जिया वोल, ऋचा घोष (विकेटकीपर), राधा यादव, नादिन डी क्लार्क, पूजा वस्त्राकर,अरुंधति रेड्डी, श्रेयांका पाटिल,लॉरेन बेल और सयाली सतघारे।
DC की पॉसिबल प्लेइंग 11
लिजेल ली, शेफाली वर्मा, लौरा वोलवार्ट, जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), निकी प्रसाद, मारिजन काप,चिनले हेनरी, स्नेह राणा,नल्लापुरेड्डी चराणी,मिन्नू मणि और नंदनी शर्मा।

