गिल की तुलना विराट से करना गलत नहीं: इरफान पठान बोले- शुभमन में काबिलियत, पहले कोहली की तुलना भी सचिन से होती थी
Published:
3 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय क्रिकेट में हर जनरेशन को एक नया लीजेंडरी प्लेयर मिलता है। जिसकी तुलना पुराने खिलाड़ियों से की जाती है। पहले विराट कोहली की तुलना सचिन तेंदुलकर से होती थी। अब शुभमन गिल की तुलना कोहली से की जा रही है। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने शुभमन गिल को लेकर बड़ी पॉजिटिव बात कही है। उनका मानना है कि गिल में वह काबिलियत है कि उनका कंपैरिजन किया जा सकता है।
टीम इंडिया के पेसर पठान ने गिल की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि जैसे विराट कोहली की तुलना पहले सचिन तेंदुलकर से होती थी, वैसे ही अब शुभमन गिल की तुलना विराट कोहली से की जा रही है। इरफान पठान का मानना है कि गिल में आगे बढ़ने और एक बड़ा खिलाड़ी बनने की पूरी क्षमता है।
टीम इंडिया में आना आसान नहीं
पठान ने एक इंटरव्यू में कहा- जब वह 19 साल की उम्र में भारतीय टीम में आए थे। तब राहुल द्रविड़ ने उन्हें समझाया था कि टीम में आना आसान है।इसके बाद की राह और भी कठिन होती है। जिम्मेदारियां बढ़ती हैं।और खुद को हर मैच में साबित करना पड़ता है। टीम को जीत दिलाने में अपना अहम रोल अदा करना होता है।

पठान ने आगे कहा कि आज गिल भी इसी दौर से गुजर रहे हैं। अब उनसे सिर्फ अच्छे प्रदर्शन की ही नहीं, बल्कि टीम की जिम्मेदारी संभालने की भी उम्मीद की जा रही है। जब गिल को इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में कप्तानी मिली, तो उन्होंने अपनी बैटिंग में और सुधार किया और टीम में उनका रुतबा भी बढ़ा। इसके बाद उन्हें वनडे टीम की कप्तानी भी दी गई, जिससे उन्हें खुद को और बेहतर बनाने का मौका मिला। जब किसी खिलाड़ी को कप्तानी या बड़ी जिम्मेदारी मिलती है, तो वह खिलाड़ी तेजी से आगे बढ़ता है। गिल के पास शॉट्स की रेंज है और वह हर चैलेज के लिए तैयार रहते हैं। यह एक बड़े खिलाड़ी की पहचान होती है। हालांकि गिल के लिए हाल के दिन आसान नहीं रहे हैं। उन्हें आने वाले T20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया से बाहर कर दिया गया है।
गिल टीम इंडिया का फ्यूचर
टीम सिलेक्शन पर बात करते हुए चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने कहा- गिल फार्म में नहीं है। टीम कॉम्बिनेशन के चलते गिल को टीम बाहर कर किया गया है। गिल का बाहर होना उनकी काबिलियत पर सवाल नहीं है। बल्कि टीम की जरूरतों के हिसाब से यह फैसला लिया गया है। कुल मिलाकर, इरफान पठान का मानना है कि शुभमन गिल में फ्यूचर का बड़ा प्लेयर बनने की पूरी क्षमता है। जिम्मेदारियों और चुनौतियों के साथ वह और निखरेंगे और आने वाले समय में भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकते हैं।

गिल खराब फॉर्म से जूझ रहे
शुभमन गिल इस समय टी20 इंटरनेशनल में खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। उन्होंने आखिरी फिफ्टी 13 जुलाई 2024 को जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे मैच में लगाई थी। इसके बाद से गिल ने 18 T20I खेले, जिसमें एक भी फिफ्टी नहीं लगा सके। इस दौरान गिल ने 25.3 के एवरेज से 377 रन बनाए हैं।
7 फरवरी से T20I वर्ल्ड कप होगा
T20I वर्ल्ड कप 2026 की मेजबानी भारत और श्रीलंका मिलकर करेंगे। टूर्नामेंट का आगाज 7 फरवरी को होगा। जबकि फाइनल 8 मार्च को खेला जाएगा।

वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टी20 स्क्वॉड:
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, वॉशिंगटन सुंदर और ईशान किशन (विकेटकीपर)।

