रोहित भाई के रनआउट ने गेम बदल दिया: कप्तान गिल हुए फील्डिंग के मुरीद, कहा- विराट भाई की बैटिंग ने मैच आसान कर दिया
Published: Updated:
3 min read

विराट ने 51 बॉल पर 74 रन बनाए। उनके आउट होने के बाद भारतीय टीम को जीत के लिए 22 रन चाहिए थे। (फोटो सोर्स - @BCCI)
स्पोर्ट्स डेस्क. विराट भाई ने जिस तरह बैटिंग की, उससे चीजें हमारे लिए काफी आसान हो गईं।
ऐसा कहना है भारतीय टीम कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) का।
भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला ODI 5 विकेट से जीत लिया। ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए बारिश से प्रभावित मैच में न्यूजीलैंड की टीम 185 रन पर ऑलआउट हो गई। इसके जवाब में भारतीय टीम ने विराट कोहली (Virat Kohli ) की 74 रन की पारी के दम पर टारगेट हासिल कर लिया। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।
मैच के बाद कप्तान गिल ने क्या कहा-
- हमारी बॉलिंग बहुत अच्छी रही। फील्डिंग भी शानदार थी। रोहित भाई (Rohit Sharma) के रनआउट ने गेम का मोमेंटम बदल दिया। मिचेल और फिलिप्स की पार्टनरशिप भी अहम थी। इन दोनों ने भारतीय टीम में भी हमारे खिलाफ अच्छी बैटिंग की थी। पूरी टीम ने अच्छा परफॉर्म किया।
- जब आप सेट हो जाते हैं और फिर बारिश आ जाती है, तो बैटिंग आसान नहीं रहती। बारिश के बाद विकेट थोड़ा तेज हो गया था और गेंद ज्यादा सीम कर रही थी। टारगेट भी कम हो गया था। हम अपना नॉर्मल क्रिकेट खेलने की कोशिश कर रहे थे। विराट भाई ने जिस तरह बैटिंग की, उससे चीजें हमारे लिए काफी आसान हो गईं।
- अगर हम इसी तरह का परफॉर्मेंस बार-बार दोहरा पाते हैं, तो हम अच्छी स्थिति में होंगे। हमारे लिए कंसिस्टेंसी सबसे जरूरी है।
- अंशुल कंबोज की तारीफ करते हुए कहा- वह इन कंडीशंस के लिए अच्छे बॉलर हैं। वह गेंद को सीम करा सकते हैं और पुरानी गेंद से भी अच्छी बॉलिंग करते हैं।
- गुरनूर बराड़ को लेकर कहा- जब पिच से ज्यादा मदद नहीं मिलती, तब उनकी पेस और एक्स्ट्रा बाउंस काम आती है।
यह भी पढ़े : 39 साल के रोहित की शानदार फील्डिंग: सटीक थ्रो से मिचेल रनआउट, कोहली का एक हाथ से बेहतरीन कैच; देखें VIDEO
विराट के बाद अक्षर - श्रेयस भी आउट हुए
जैकब डफी ने विराट कोहली को आउट करने के बाद अक्षर पटेल को भी पवेलियन भेज दिया। अक्षर 2 बॉल पर बिना खाता खोले आउट हुए। इसके बाद श्रेयस अय्यर ने कुछ अच्छे शॉट लगाए, लेकिन 22वें ओवर में डफी की गेंद पर आउट हो गए। श्रेयस ने 13 बॉल पर 15 रन बनाए। उनकी पारी में एक चौका और एक छक्का शामिल रहा। इसके बाद नमन धीर ने 23वें ओवर की चौथी गेंद पर चौका लगाकर भारतीय टीम को जीत दिला दी।

