शुभमन गिल पर 12 लाख जुर्माना: दिल्ली के खिलाफ स्लो ओवर रेट के कारण मिली सजा
Published:
2 min read

गिल ने दिल्ली के खिलाफ 70 रन की पारी खेली।
स्पोर्ट्स डेस्क IPL 2026 में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल पर BCCI ने सख्त कार्रवाई की है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रोमांचक जीत के बावजूद गिल को स्लो ओवर रेट की गलती के लिए 12 लाख का जुर्माना भरना पड़ेगा।
DC को 1 रन से हराया
गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए मुकाबले में जबरदस्त रोमांच देखने को मिला। मैच आखिरी गेंद तक गया और गुजरात ने किसी तरह 1 रन से जीत हासिल की। लेकिन इस जीत के बाद भी कप्तान शुभमन गिल की मुश्किलें बढ़ गईं। दरअसल, मैच के दौरान गुजरात टाइटंस ने तय समय में अपने ओवर पूरे नहीं किए। यानी टीम ने स्लो ओवर रेट से गेंदबाजी की। IPL के नियमों के मुताबिक- ऐसा करना रूल के खिलाफ है। इसी वजह से BCCI ने गिल पर 12 लाख का जुर्माना लगा दिया।
यह इस सीजन में गिल की पहली गलती है। अगर वे दोबारा ऐसा करते हैं तो जुर्माना और बढ़ जाएगा और अगर तीसरी बार भी यही गलती हुई तो उन्हें एक मैच के लिए बैन भी किया जा सकता है। इससे पहले श्रेयस अय्यर भी इसी गलती के लिए सजा पा चुके हैं। उनके ऊपर 2 मैच में फाइन लग चुका है।

मैच की बात करते हैं
IPL 2026 के इस मैच में DC ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला लिया। शुभमन गिल की कप्तानी वाली GT ने 20 ओवर में 210 बनाए। गिल ने 70 रन बनाए। जोस बटलर ने 52 और वाशिंगटन सुंदर ने 55 रन की इनिंग खेली।
जवाब में DC के केएल राहुल ने 92 रन बनाकर टीम को जीत के करीब पहुंचाया। आखिरी ओवर में मिलर ने सिंगल नहीं लिया। यह मैच का टर्निंग पॉइंट था। आखिरी बॉल पर शॉट मिस हुआ। रन लेने की कोशिश में कुलदीप रन आउट हो गए। DC 1 रन से मैच हार गई।गुजरात की तरफ से राशिद खान ने 4 ओवर में 17 रन देकर 3 विकेट लिए।उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।


