मेरी पहली पसंद श्रेयस हैं: आकाश चोपड़ा बोले - तिलक की जगह अय्यर को मौका देना चाहिए, वे टीम में डायरेक्ट फिट बैठते हैं
Published:
2 min read

T20I वर्ल्ड कप से पहले मिडिल ऑर्डर बैटर तिलक वर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआती 3 T20I मैच नहीं खेल पाएंगे। (@BCCI)
स्पोर्ट्स डेस्क. T20I वर्ल्ड कप से पहले मिडिल ऑर्डर बैटर तिलक वर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआती 3 T20I मैच नहीं खेल पाएंगे। तिलक की फिटनेस पर अब भी सवाल है। इस बीच पूर्व ओपनर आकाश चोपड़ा ने रिप्लेसमेंट को लेकर अपनी राय दी है। उन्होंने कहा मेरी पहली पसंद श्रेयस अय्यर हैं।
तिलक अगर वे समय पर फिट नहीं होते हैं तो टीम मैनेजमेंट को नया ऑप्शन देखना होगा। तिलक हाल ही में एशिया कप 2025 फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ टॉप स्कोरर रहे थे। मिडिल ऑर्डर में उनकी अहमियत है।
‘मेरी पहली पसंद श्रेयस अय्यर’
आकाश चोपड़ा ने कहा - मेरी पहली पसंद श्रेयस अय्यर हैं। अय्यर अच्छी फॉर्म में हैं। उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन किया। IPL में भी अच्छी बैटिंग की। श्रेयस एक एक्सपीरियंस्ड मिडिल ऑर्डर बैटर हैं। टीम में डायरेक्ट फिट बैठते हैं।

गिल और जायसवाल फिट नहीं बैठेंगे
उन्होंने आगे कहा- आउटसाइड चांस के रूप में जितेश शर्मा को देख सकते हैं। मैं ओपनर नहीं देख रहा। रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल फिट नहीं हैं। मैं मिडल ऑर्डर बैटर को ढूंढ रहा हूं। जितेश शर्मा हाल ही में टीम का हिस्सा थे। उनके खिलाफ गया कि वह विकेटकीपर हैं। आपको 3 विकेटकीपर नहीं चाहिए तो मैं श्रेयस अय्यर का नाम सजेस्ट करूंगा।'

चोपड़ा ने आगे कहा - अगर श्रेयस को मौका नहीं मिलता है तो दूसरा ऑप्शन रियान पराग हैं। रियान टीम इंडिया के T20I सेटअप का हिस्सा रहे हैं। जरूरत पड़ने पर बॉलिंग भी कर सकते हैं। ऑलराउंडर ऑप्शन के तौर पर वे काम आ सकते हैं।

अय्यर की परफॉर्मेंस
टेस्ट
मैच: 14
रन: 811
हाफ सेन्चुरी: 5
सेन्चुरी: 1
वनडे
मैच: 73
रन: 2917
हाफ सेन्चुरी: 23
सेन्चुरी: 5
T20I
मैच:51
रन: 1104
हाफ सेन्चुरी: 8
)
2025 एशिया कप के हीरो
तिलक टीम इंडिया की T20I टीम का अहम हिस्सा बन चुके हैं। एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने नाबाद 69 रन की बेहतरीन पारी खेलकर भारत को यादगार जीत दिलाई थी। तिलक ने 40 T20I मैच में 1183 रन बनाए हैं। इसमें 2 सेंचुरी 6 फिफ्टी शामिल हैं।
न्यूजीलैंड सीरीज और वर्ल्ड कप के लिए भारतीय T20 स्क्वॉड:
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, वॉशिंगटन सुंदर और ईशान किशन (विकेटकीपर)।

