हर प्लेयर को सपोर्ट करते हैं अय्यर: PBKS प्लेयर विशाक ने कप्तान श्रेयस की तारीफ की, बोले- वे जल्द टीम इंडिया के कैप्टन बनेंगे..
Published:
3 min read

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम 2014 के बाद पहली बार फाइनल तक पहुंची। (फोटो सोर्स- @IPL)
स्पोर्ट्स डेस्क. पंजाब किंग्स के पेसर विजयकुमार विशाक ने अपने कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ की है। विशाक का कहना है- अय्यर आने वाले समय में भारत के कप्तान बन सकते हैं। वो सभी प्लेयर का पूरा साथ देते हैं।

अय्यर मोटीवेट करते हैं
पेसर विजयकुमार विशाक ने कहा- प्लेयर अच्छा खेले या खराब अय्यर का रवैया बिल्कुल एक जैसा है। उन्हें टीम पर काफी भरोसा है। वे टीम का माहौल हल्का रखते हैं। हर प्लेयर उनसे खुलकर बात कर सकता है। यही वजह है कि टीम अच्छा खेलती है।
अय्यर बेस्ट कप्तान
श्रेयस अय्यर ने पिछले कुछ साल में अच्छी लीडरशिप दिखाई है। उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 2024 में IPL चैंपियन बनाया। दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 2020 में पहली बार फाइनल तक पहुंचाया। पंजाब किंग्स को पिछले सीजन फाइनल तक ले गए। इसके अलावा डोमेस्टिक क्रिकेट में भी मुंबई को टाइटल दिलाया। इन परफॉर्मेंस के बाद उन्हें भारत की ODI टीम का उपकप्तान बनाया गया।

बैटिंग भी शानदार
अय्यर बैटिंग में भी लगातार अच्छी परफॉर्मेंस दे रहे हैं। IPL 2025 में उन्होंने 604 रन बनाए थे। KKR के टाइटल सीजन में 350 से ज्यादा रन और दिल्ली के लिए फाइनल सीजन में 500 से ज्यादा रन बनाए। वहीं विजयकुमार विशाक IPL 2026 में शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने सिर्फ 2 मैच में 5 विकेट लेकर अपने पिछले सीजन के आंकड़े की बराबरी कर ली है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी और भी खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे
पंत फ्लॉप, अय्यर सुपरहिट: 2025 में करोड़ों में बिके प्लेयर्स का पूरा हिसाब-किताब; इस बार कैमरुन ग्रीन महंगे प्लेयर
आर्यमान बिड़ला RCB के चेयरमैन बने: कभी IPL में 30 लाख में बिके थे, कप्तान रजत पाटीदार के साथ रणजी खेल चुके हैं
15 के वैभव और 44 साल के धोनी मैदान में: IPL 2026 में यंगेस्ट और ओल्डेस्ट प्लेयर कौन; यहां इंटरेस्टिंग फैक्ट आपके लिए
हमारे क्रिकेटर्स की लव स्टोरीज : संजू का सफर फेसबुक पर Hii से शुरू हुआ; दुबेजी ने उम्र-मजहब को परे रखा- यहां दिलचस्प किस्से
कप्तानी कभी हंसाती तो कभी रुलाती है: स्टोक्स बोले- एशेज हारने के बाद 3 महीने परेशान रहा, गलतियों से सीख लेनी चाहिए
लगातार 5 मैच हारने के बाद चैम्पियन बनी मुंबई: RCB 8 में से 7 मैच हारी, फिर भी प्लेऑफ में; IPL हिस्ट्री के 5 कमबैक
IPL में 19 साल का सफर : धोनी-विराट समेत 7 प्लेयर 2008 से इस लीग का हिस्सा; तब वैभव का तो जन्म भी नहीं हुआ था

