श्रेयस अय्यर की वापसी की तैयारी: प्रैक्टिस मैच से तय होगा टीम इंडिया में कमबैक; न्यूजीलैंड के खिलाफ 11 जनवरी को पहला ODI
Published: Updated:
2 min read

श्रेयस अय्यर इस समय बेंगलुरु स्थित BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) में रिहैब कर रहे हैं।
स्पोर्ट्स डेस्क. टीम इंडिया के उप कप्तान श्रेयस अय्यर मैदान पर वापसी के करीब हैं। चोट से उबरने के बाद अब उनका आखिरी फिटनेस टेस्ट बाकी है। आने वाले न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम की घोषणा जल्द होने वाली है, ऐसे में अय्यर की वापसी फॉर्म से ज्यादा टाइमिंग पर निर्भर करती दिख रही है।
अय्यर का फिटनेस टेस्ट
अय्यर इस समय बेंगलुरु स्थित BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) में रिहैब कर रहे हैं। उन्होंने 25 दिसंबर 2025 को यहां रिपोर्ट किया था। पिछले कुछ हफ्तों में उनकी फिटनेस में काफी सुधार देखा गया है। अय्यर ने अब तक 4 हाई-इंटेंसिटी स्किल सेशन पूरे कर लिए हैं, जिनमें बैटिंग और फील्डिंग दोनों शामिल थीं।

BCCI का रुल
BCCI के फिटनेस प्रोटोकॉल के मुताबिक, किसी भी खिलाड़ी को वापसी से पहले मैच में खुद को फिट साबित करना होता है। इसी के तहत श्रेयस अय्यर को दो मैच-सिमुलेशन सेशन खेलने हैं। पहला सिमुलेशन मैच 2 जनवरी को हो चुका है। जबकि दूसरा 5 जनवरी को होना तय है। अगर ये दोनों सेशन बिना किसी परेशानी के पूरे हो जाते हैं। तभी (वनडे और T20 के लिए फिट घोषित किया जाएगा।
न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम की घोषणा जनवरी के पहले वीक तक हो सकती है। ऐसे में अगर सिलेक्शन कमेंटी अय्यर के दूसरे सिमुलेशन मैच का इंतजार नहीं करते, तो उनका नाम टीम में शामिल होना मुश्किल हो सकता है।
इंजरी कैसे हुई
श्रेयस अय्यर को यह चोट 25 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में लगी थी। थर्ड मैन बाउंड्री के पास एक कैच पकड़ते समय वह पीछे की ओर दौड़ते हुए संतुलन खो बैठे और ज़ोर से अपनी पसलियों के बल गिर गए। उन्होंने कैच तो पकड़ लिया, लेकिन दर्द के कारण मैदान से बाहर ले जाना पड़ा। बाद में जांच में पता चला कि उन्हें आंतरिक चोट लगी है और प्लीहा (spleen) को नुकसान पहुंचा है। इसके बाद उन्हें कुछ समय के लिए क्रिकेट से दूर रहना पड़ा था।

2026 की पहली सीरीज
टीम इंडिया इस नए साल 2026 में अपनी पहली सीरीज घर में ही खेलेगी। यह न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 वनडे और 5T20I की सीरीज होगी। पहला वनडे मैच 11 तारीख को वडोदरा में खेला जाएगा।

