एयरपोर्ट पर फैन के कुत्ते से बाल-बाल बचे श्रेयस अय्यर: VIDEO वायरल
Published:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. श्रेयस अय्यर एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका खेल नहीं बल्कि एक मजेदार और चौंकाने वाला VIDEO है। न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में वापसी से ठीक पहले एयरपोर्ट पर अय्यर एक फैन के कुत्ते से बच गए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
पीछे हटे तो बचे
श्रेयस एयरपोर्ट से बाहर निकल रहे होते हैं। तभी एक फैन उनसे ऑटोग्राफ लेने के लिए आगे आता है। अय्यर हमेशा की तरह मुस्कुराते हुए फैन को ऑटोग्राफ दे देते हैं। कुछ ही सेकंड बाद एक महिला अपने हाथ में कुत्ते को लेकर वहां आती है। अय्यर प्यार से कुत्ते को सहलाने की कोशिश करते हैं, लेकिन तभी कुत्ता अचानक उनकी तरफ झपटता है। गनीमत रही कि अय्यर वहां से हट गए। इसके बाद वह मुस्कराते हुए वहां से चले गए। यह वाकया कैमरे में कैद हो गया और अब सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है।
2 महीने बाद वापसी
श्रेयस लंबे समय बाद भारतीय टीम में लौटे हैं। वह पिछले 2 महीनों से चोट के कारण टीम से बाहर चल रहे थे। ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान उन्हें प्लीहा (Spleen) में चोट लगी थी, जिसके चलते उन्हें आराम करना पड़ा। अब अय्यर फिट हैं और उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया में चुना गया है।

विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन
इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी से पहले अय्यर ने घरेलू क्रिकेट में अपनी फिटनेस साबित की। उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई की तरफ से खेलते हुए शानदार बल्लेबाजी की। हिमाचल प्रदेश के खिलाफ अय्यर ने 53 गेंद में 82 रन की तेज पारी खेलीइसके बाद पंजाब के खिलाफ उन्होंने 34 गेंदों में 45 रन बनाए। इन पारी के दौरान उन्होंने किसी भी तरह की परेशानी नहीं दिखाई, जिससे टीम मैनेजमेंट और मेडिकल स्टाफ पूरी तरह संतुष्ट नजर आया।

