PBKS के शशांक सिंह की खराब फील्डिंग: 3 मैच में 5 कैच छोड़े, फैंस बोले- बैटिंग कराओ, फील्डिंग नहीं
Published:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने बुधवार (6 मई) को हुए मैच में पंजाब किंग्स (PBKS) को 33 रन से हराया। PBKS के बैटर शशांक सिंह की फील्डिंग IPL 2026 में टीम के लिए बड़ी परेशानी बनती जा रही है। हैदराबाद के खिलाफ उन्होंने एक बार फिर आसान कैच छोड़ दिया। इसका खामियाजा टीम को उठाना पड़ा।
क्लासेन को जीवनदान
राजीव गांधी उप्पल स्टेडियम में खेले गए मैच में हेनरिक क्लासेन 9 रन पर थे तब शशांक सिंह ने उनका कैच छोड़ दिया। यह मौका युजवेंद्र चहल की बॉल पर मिला था। इसके बाद क्लासेन ने PBKS के बॉलर्स पर प्रेशर बनाए रखा। उन्होंने 43 बॉल में 69 रन बनाए। उनकी इनिंग की मदद से SRH ने 235 रन का स्कोर सेट हुआ।
5 कैच ड्रॉप
शशांक सिंह इस सीजन में अब तक 5 कैच छोड़ चुके हैं। इससे पहले लखनऊ सुपर जायंट्स ( LSG) के खिलाफ उन्होंने 3 कैच छोड़े थे। दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ केएल राहुल का कैच भी छोड़ दिया था।
PBKS के हेड कोच रिकी पोंटिंग ने भी मैच के बाद कहा - ऐसा लग रहा है कि बॉल जहां भी जा रही है। शशांक से छूट रही है।

शशांक को ब्रेक दो
सोशल मीडिया पर भी फैंस शशांक की फील्डिंग से नाराज दिखे। कई लोगों ने कहा - उन्हें सिर्फ बैटिंग के लिए इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर इस्तेमाल करना चाहिए। वहीं कुछ फैंस ने सलाह दी कि उन्हें थोड़ा ब्रेक देकर कॉन्फिडेंस वापस दिलाना चाहिए।
हालांकि, इस IPL में शशांक खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं, उन्होंने 9 मैच में सिर्फ 40 रन ही बनाए हैं। उनकी फील्डिंग भी लगातार खराब रही है।

मैच का हाल
इस मुकाबले में पंजाब को लगातार तीसरी हार मिली। 236 रन के टारगेट का पीछा करते हुए टीम 202/7 तक ही पहुंच सकी। कूपर कोनोली ने जरूर नाबाद 107 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।


