टीम को भारत नहीं भेजने का फैसला गलत था: बांग्लादेश के वर्ल्ड कप से हटने पर शाकिब भड़के, बोले- ये सरकार का ब्लंडर था
Published:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. क्रिकेटर शाकिब अल हसन ने बांग्लादेश के T20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर रहने पर अंतरिम सरकार को जिम्मेदार ठहराया। शाकिब ने कहा - टीम को टूर्नामेंट में नहीं भेजना सरकार की बहुत बड़ी गलती थी। इस फैसले से बांग्लादेश क्रिकेट को नुकसान हुआ।

पहले क्या हुआ
दरअसल, T20 वर्ल्ड कप फरवरी और मार्च में भारत में खेला गया था। सुरक्षा कारणों का हवाला देकर बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने टीम को भारत जाने की मंजूरी नहीं दी थी। इसके बाद ICC ने बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में शामिल कर लिया।
‘सरकार का ब्लंडर था’
शाकिब ने कहा - बांग्लादेश क्रिकेट पसंद करने वाला देश है। लोग अपनी टीम को वर्ल्ड कप में खेलते देखना चाहते थे। ऐसे बड़े टूर्नामेंट से बाहर रहना पूरे देश के लिए निराशाजनक रहा। यह फैसला नहीं होना चाहिए था। ये तो सरकार का ब्लंडर था।

आखिर ये कंट्रोवर्सी क्यों
यह मामला बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से रिलीज किए जाने से शुरू हुआ। बताया गया कि BCCI ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए कोलकाता टीम से कहा कि वह इस खिलाड़ी को नहीं रख सकती। इस फैसले के बाद बांग्लादेश में काफी नाराजगी देखने को मिली।


