पाकिस्तान फ्यूल क्राइसिस: शाहिद अफरीदी बोले- हम अन्य देशों से बेहतर स्थिति में, जंग के माहौल में सरकार का साथ दें
Published:
2 min read

पूर्व पाकिस्तान प्लेयर शाहिद अफरीदी ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच लोगों से साथ बनाए रखने की अपील की (फाइल)
स्पोर्ट्स डेस्क.पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल और महंगा हो गया है। मुल्क में अब पेट्रोल 458 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर और डीजल 520 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर हो गया है। यह सब दुनिया में तेल की बढ़ती कीमतों और मिडिल ईस्ट के हालात की वजह से हुआ है। पिछले महीने भी पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगभग 20% बढ़ाई गई थीं। इस बढ़ी कीमतें आम लोगों के लिए मुश्किलें बढ़ा रही हैं। इससे रोजमर्रा का खर्च बढ़ जाएगा और महंगाई में इजाफा होगा।
पूर्व पाकिस्तान क्रिकेट कप्तान शाहिद अफरीदी ने इस समय लोगों से अपील की है कि वे सरकार का साथ दें। उन्होंने कहा कि दुनिया में जंग का संकट है, लेकिन पाकिस्तान अन्य कई देशों के मुकाबले बेहतर स्थिति में है। अफरीदी ने वीडियो मेंसेज में कहा- हर इंसान को सरकार के फैसलों का समर्थन करना चाहिए ताकि देश की तरक्की में कोई रुकावट न आए।
तेल की बढ़ी कीमतों का असर
पाकिस्तान में ज्यादातर तेल बाहर देशों से लाया जाता जाता है। सऊदी अरब और UAE से ही तेल आता है। हाल ही में अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, जिससे दुनिया में तेल की कीमतें बहुत बढ़ गईं। यही वजह है कि पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल की कीमतें अचानक इतनी बढ़ गईं। पेट्रोलियम मंत्री अली परवेज मलिक ने कहा- यह बढ़ोतरी होना ही थी। इंटरनेशनल बाजार में तेल बहुत महंगा हो गया है, इसलिए देश में पेट्रोल सस्ता रखना अब असान नहीं था।

पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) पर भी असर

पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी का असर खेलों पर भी पड़ा। PSL 2026 में बदलाव करना पड़ा। पहले यह टूर्नामेंट छह शहरों मुल्तान, पेशावर, फैसलाबाद, कराची, रावलपिंडी और लाहौर में खेला जाना था। लेकिन अब केवल कराची और लाहौर में ही होगा। इसके अलावा पैसे बचाने के लिए ओपनिंग सेरेमनी भी रद्द कर दी गई।

