बायकॉट ही कर लिए होते: इंडिया से हार के बाद बाबर और शाहीन समेत PAK टीम ट्रोल, देखिए मीम्स
Published:
1 min read

मैच के बाद सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी टीम को ट्रोल किया गया।
स्पोर्ट्स डेस्क. T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में रविवार (15 फरवरी) को खेले गए मैच के बाद सोशल मीडिया पर एक लाइन वायरल हुई। "इसीलिए पाकिस्तान इस मैच का बॉयकॉट करना चाहता था।" टूर्नामेंट के इतिहास में रनों के हिसाब से यह भारत की पाकिस्तान पर सबसे बड़ी जीत है।
15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच ग्रुप A के मैच में टीम इंडिया ने हर डिपार्टमेंट में पाकिस्तान से बेहतर परफॉर्म किया। बैटिंग ने अच्छी शुरुआत दी। मिडिल ऑर्डर ने मोमेंटम दिखाया। बॉलर्स ने प्रेशर बनाए रखा।
पाकिस्तान के पेसर शाहीन शाह अफरीदी इस मैच में महंगे साबित हुए। उन्होंने दो ओवर में 31 रन दिए और सिर्फ एक विकेट लिया। मैच के बाद सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी टीम को ट्रोल किया गया। देखिए मीम्स...

