बांग्लादेश के मुस्तफिजुर रहमान IPL से बाहर: BCCI का KKR को आदेश; शाहरुख खान के खिलाफ फतवा जारी
Published: Updated:
3 min read

IPL ऑक्शन 2026 में KKR ने बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान को 9.20 करोड़ रुपए में खरीदा है। शाहरुख खान इस टीम के को-ऑनर हैं।
स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 सीजन से बाहर करने को कहा है। रहमान को ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने खरीदा था।
बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान KKR टीम के को-ऑनर हैं। ऐसे में शाहरुख की भी आलोचना हो रही है। शाहरुख के खिलाफ फतवा भी जारी हो गया है। BCCI सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने कहा- बोर्ड ने KKR से रहमान को रिलीज करने के लिए कहा है।
दूसरी ओर उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से शाही मुफ्ती मौलाना इफराहीम हुसैन ने लेटर लिखकर शाहरुख के खिलाफ फतवा जारी किया। मौलाना ने कहा- बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार हो रहे हैं। ऐसे में बांग्लादेशी प्लेयर को IPL में खिलाने का फैसला इंसानियत, वतनपरस्ती और इस्लामी शिक्षाओं के खिलाफ है।
रहमान के लिए 3 टीमों ने बोली लगाई थी
दरअसल, 16 दिसंबर 2025 को IPL ऑक्शन हुआ था। इसमें कोलकाता ने रहमान को 9 करोड़ 20 लाख रुपए की बोली लगाकर खरीदा था। जबकि रहमान की बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए थी।
टेक्निकली ऑक्शन प्रॉसेस को देखें तो रहमान के लिए पहली बोली दिल्ली कैपिटल्स ने लगाई थी। इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने दूसरी बोली लगाई। दिल्ली ने आखिरी बोली 5.20 करोड़ की लगाई थी। आखिर में KKR की एंट्री हुई। चेन्नई ने हाथ पीछे खींच लिए और कोलकाता ने रहमान को खरीद लिया।
थरूर ने कहा- पड़ोसियों से रिश्ते खराब नहीं करना चाहिए
इससे पहले बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB), पू्र्व भारतीय प्लेयर मोहम्मद कैफ और कांग्रेस सांसद शशि थरूर का भी बयान आया था।
कैफ ने कहा था कि उन्हें इस मामले में ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन जो भी फैसला लेना होगा वो BCCI ही लेगी। थरूर का भी यही मानना है। उन्होंने कहा कि पड़ोसियों के साथ रिश्ते खराब नहीं करना चाहिए।
पहले बात मोहम्मद कैफ की करते हैं, जो करीब 3 हफ्तों से दुबई में हैं। उन्होंने ILT20 टूर्नामेंट के दौरान मीडिया से कहा- मुझे इस मामले में ज्यादा कुछ पता नहीं है, क्योंकि मैं करीब 2-3 हफ्तों से दुबई में हूं। इस पर BCCI ही कोई फैसला करेगा। अब सब कुछ उनके ही हाथ में है, इसलिए मैं इस मामले में कोई कमेंट नहीं करूंगा, क्योंकि यह बहुत ही सेंसिटिव मैटर है।
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड का बयान
कैफ ने कहा था- मीडिया को भी इंतजार करना चाहिए। फैसला आने तक कोई अंदाजा नहीं लगाना चाहिए। BCCI अधिकारी समझदार हैं। वे दुनिया की सबसे बड़ी लीग चलाते हैं। वे जानते हैं कि क्या करना है और क्या नहीं करना है।
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के प्रेसिडेंट अमिनुल इस्लाम ने कहा था- हम इस मामले में आखिर तक नजर बनाए रहेंगे, क्योंकि हम क्रिकेट से जुड़े लोग हैं। हमारा मानना है कि इस मामले को क्रिकेट के नजरिए से ही देखें ना कि राजनीति के नजरिए से।
अमिनुल ने कहा- भारत हमारा पड़ोसी देश है और हमारे बीच क्रिकेट को लेकर काफी अच्छे रिश्ते हैं। क्रिकेट में बहुत अच्छा सहयोग करने वाला रिश्ता है।

