CSK के 28.4 करोड़ के कार्तिक-प्रशांत मैदान पर फीके: 75 लाख के सरफराज खान की परफॉर्मेंस पैसा वसूल; 25 बॉल में 50 रन की पारी खेली
Published:
2 min read

RCB के खिलाफ सरफराज खान ने 25 बॉल पर 50 रन की पारी खेली। प्रशांत वीर ने 29 बॉल पर 43 रन बनाए।
स्पोर्ट्स डेस्क.चेन्नई सुपर किंग्स ने इस सीजन में करीब 28.4 करोड़ रुपए खर्च करके कार्तिक शर्मा और प्रशांतवीर जैसे खिलाड़ियों पर बड़ा दांव लगाया था। उम्मीद थी कि ये दोनों टीम को मजबूती देंगे, लेकिन अब तक उनका परफॉर्मेंस कुछ खास नही रहा है। वहीं, सिर्फ 75 लाख में खरीदे गए सरफराज खान ने अपने खेल से दिखा दिया कि असली कीमत प्रदर्शन से तय होती है, न कि पैसों से।
कुछ खास नहीं किया दोनों ने
CSK इस सीजन में कॉम्बिनेशन बनाने के लिए प्लेयर पर पैसा खर्च कर रही है, लेकिन मैदान पर उसका फायदा नहीं दिख रहा। कार्तिक और वीर पर टीम ने करोड़ों रुपए लगाए, लेकिन दोनों मिलकर भी वैसा असर नहीं छोड़ पा रहे, जैसा एक कम पैसे में खरीदे जाने खिलाड़ी सरफराज खान अकेले कर रहे हैं।

सरफराज ने 25 बाॅल में 50 रन बनाए
हाल ही में RCB के खिलाफ हुए मैच में यह फर्क साफ नजर आया। कार्तिक और प्रशांत का प्रदर्शन काफी कमजोर रहा, दूसरी तरफ सरफराज खान ने सिर्फ 25 गेंदों में 50 रन बनाकर दिखा दिया कि कम कीमत में भी बड़ा असर डाला जा सकता है। उनका हर मैच का खर्च भी बहुत कम है, लेकिन उनका प्रदर्शन लगातार बेहतर रहा है।

अगर पैसों के हिसाब से तुलना करें, तो कार्तिक और प्रशांत पर हर मैच में लगभग 2 करोड़ रुपए से ज्यादा का खर्च बैठता है। लेकिन उस मैच में उनका योगदान बेहद कम रहा। खासकर कार्तिक का प्रदर्शन तो लगभग शून्य रहा, जिससे वही वीर ने थोड़ा योगदान जरूर दिया, लेकिन वह भी उम्मीद के मुताबिक नहीं था। कार्तिक ने 3 मैच में 25 और प्रशांत वीर 2 में 49 रन ही बना सके।

