टीम में हैं तो बैटिंग प्रैक्टिस क्यों नहीं मिली: संजू सैमसन पर आकाश चोपड़ा का सवाल; कहा- इस वक्त संजू का रोल सबसे मुश्किल
Published:
3 min read

संजू की 16 पारियों में ही बैटिंग आई, जिसमें 268 रन बनाए। इस दौरान संजू का एवरेज बेहद खराब 16.75 का रहा। संजू का बेस्ट स्कोर 56 रहा। इन 16 पारियों में संजू ने 14 छक्के और 22 चौके लगाए।
स्पोर्ट्स डेस्क. टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर टीम इंडिया की तैयारियां धीरे-धीरे साफ होती जा रही हैं। हालांकि, इस पूरी तस्वीर में संजू सैमसन की जगह अब पहले जैसी मजबूत नहीं दिख रही। नए ओपनर्स, बैटिंग ऑर्डर और सीमित मौके। इन सबके बीच संजू के लिए रास्ता आसान नजर नहीं आता।
हाल ही में आकाश चोपड़ना ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा- अगर संजू टीम में हैं तो उन्हें कभी भी और किसी भी नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा जा सकता है। लेकिन इसके लिए उन्हें मैच प्रैक्टिस मिलना जरूरी है। वार्म-अप मैच में संजू को बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला, जो सवाल खड़े करता है। अगर खिलाड़ी को बैकअप रखा गया है, तो उसे मैच के लिए भी तैयार भी रखना चाहिए। सैमसन इस समय टीम के सबसे मुश्किल रोल में हैं। ना तो वह फिक्स खिलाड़ी हैं, न ही टीम से बाहर। उन्हें इंतजार भी करना है और हर वक्त तैयार भी रहना है।
टीम इंडिया ने अप्रोच बदली
टीम इंडिया ने टी20 फॉर्मेट में अब एक फियरलेस क्रिकेट अप्रोच है। ओपनिंग में अभिषेक शर्मा के साथ ईशान किशन को मौका दिया जा रहा है। किशन की फॉर्म भी अच्छी रही है। इसलिए इस फैसले पर सवाल उठाना मुश्किल है।जैसे ही टॉप ऑर्डर फिक्स होता है, वैसे ही कुछ खिलाड़ियों के लिए जगह कम हो जाती है। संजू सैमसन उन्हीं में से एक हैं। पहले जहां उन्हें ओपनर या टॉप ऑर्डर बल्लेबाज के तौर पर देखा जाता था, अब वह टीम में बैकअप रोल में नजर आ रहे हैं।

क्या संजू का टी20 कॅरियर खत्म
इस सवाल का जवाब फिलहाल “नहीं” है। लेकिन यह भी सच है कि अब संजू टीम की पहली पसंद नहीं रहे। इसका मतलब यह नहीं कि उनका सफर खत्म हो गया है, बल्कि अब उनका रोल बदल गया है।हर खिलाड़ी को हर मैच खेलने नहीं मिलता। कई बार इंतजार करना पड़ता है।

तो मौका कब मिल सकता है
टीम चाहे कितनी भी मजबूत क्यों न दिखे, हालात कभी भी बदल सकते हैं। चोट, खराब फॉर्म या अचानक तबीयत बिगड़ना ये सब चीजें टीम की प्लानिंग बदल देती हैं।2023 वर्ल्ड कप इसका अच्छा उदाहरण है। जब हार्दिक पंड्या चोटिल हुए तब मोहम्मद शमी को मौका मिला और उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। संजू की स्थिति भी कुछ ऐसी ही है। अगर मौका आता है तो उन्हें तैयार रहना ही होगा।

2024 टी20 वर्ल्ड कप का अनुभव
भारत ने 2024 का टी20 वर्ल्ड कप जीता। हालांकि उस टूर्नामेंट में संजू को एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। विकेटकीपर के तौर पर ऋषभ पंत को तरजीह दी गई। यह अनुभव संजू के लिए खराब रहा होगा और वह 2026 में दोबारा नहीं चाहेंगे।
आगे क्या होगा
संजू का भविष्य अब हालात और मौके पर टिका है। अगर मौका मिला और उन्होंने उसे कैश कर लिया तो कहानी बदल सकती है। क्रिकेट में एक पारी भी करियर बदल देती है। फिलहाल संजू के लिए एक ही बात मायने रखती है कि काम अभी पूरा नहीं हुआ है।


