402 रन बनाने वाले सैमसन बने CSK की रीढ़: कप्तान गायकवाड़ ने संजू की तारीफ की, बोले- मैं ग्रेटफुल हूं, वे टीम में है
Published:
2 min read

IPL 2026 की नीलामी से पहले संजू सैमसन को राजस्थान रॉयल्स (RR) से चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) में ट्रेड किया गया। (फोटो सोर्स- @IPL)
स्पोर्ट्स डेस्क. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने सोमवार (5 मई) को हुए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 8 विकेट से हराया। इस मैच में संजू सैमसन ने DC के खिलाफ 52 बॉल में नाबाद 87 रन बनाए। इस जीत के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा- इस टूर्नामेंट में संजू का साथ पाकर मैं बहुत आभारी हूं। जाहिर है..अब वह हमारी टीम की रीढ़ बन गए हैं।
प्लेऑफ की उम्मीद सैमसन
सैमसन इस सीजन में अकेले दम पर टीम को संभालते नजर आ रहे हैं। उन्होंने 10 मैच में 402 रन बना लिए हैं। बता दें जब भी उन्होंने 40 से ज्यादा रन बनाए। CSK ने हर बार मैच जीता है। यही वजह है कि टीम की प्लेऑफ की उम्मीद काफी हद तक उनकी परफॉर्मेंस पर टिकी हुई है।

7 चौके और 6 छक्के
दिल्ली के खिलाफ पिच आसान नहीं थी। सैमसन ने शुरुआत में संभलकर खेला। फिर धीरे-धीरे मैच अपने कंट्रोल में ले लिया। उनकी इनिंग में 7 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। आखिर तक टिके रहकर उन्होंने मैच खत्म किया।
T20 वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट
सैमसन की यह फॉर्म नई नहीं है। ICC मेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 में भी उन्होंने अच्छी परफॉर्मेंस दी। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने थे। उन्होंने 5 पारियों में 321 रन बनाए। इसमें वेस्टइंडीज के खिलाफ 97*, सेमीफाइनल में 89 और फाइनल में 89 शामिल थे। अब वही कॉन्फिडेंस IPL में भी दिख रहा है।

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से अगला मैच
इस जीत के साथ CSK पॉइंट्स टेबल में छठे नंबर पर पहुंच गई है। टीम के 10 पॉइंट हो गए हैं। अच्छी बात यह है कि टॉप-4 की रेस अभी जारी है। CSK का अगला मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ हैं। टीम के पास टॉप-4 में जगह बनाने का मौका है।


