उस्मान के अजीब रिएक्शन पर सलमान की सफाई: पाकिस्तानी कप्तान ने कहा- इंडिया के खिलाफ तारिक हमारा ट्रम्प कार्ड
Published: Updated:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कल (15 फरवरी) भारतीय टीम और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होने वाला है। यह मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबले से एक दिन पहले पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने स्पिनर उस्मान तारिक को ट्रम्प कार्ड बताया है।
मैच से एक दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में सलमान ने उस्मान के अजीब रिएक्शन पर सफाई भी दी। साथ ही भारतीय कप्तान के हैंडशेक नहीं करने के बारे में भी बात की।
उस्मान पाकिस्तान का ट्रम्प कार्ड
सलमान ने कहा कि उस्मान तारिक हमारा ट्रम्प कार्ड है। उसके एक्शन के बारे में जितनी भी बातें हो रही हैं, उससे हमें कोई फर्क नहीं पड़ता। उस्मान ने 2 बार एक्शन के टेस्ट को क्लियर किया है। ICC ने ग्रीन सिग्नल दिया है, फिर क्यों इसे मुद्दा बनाया जा रहा है।
इंडिया के खिलाफ पाकिस्तान का खराब रिकॉर्ड
पाकिस्तानी कप्तान ने उम्मीद जताई है कि यह मैच गेम स्प्रिट के साथ ही खेला जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप में इंडिया के खिलाफ पाकिस्तान ने अब तक 8 में से सिर्फ एक ही मैच जीता है। भारतीय टीम ने 7 मुकाबले जीते हैं। इस पर सलमान ने कहा- वर्ल्ड कप में इंडिया के खिलाफ हमारा रिकॉर्ड अच्छा नहीं है, लेकिन हम इतिहास नहीं बदल सकते।

हैंडशेक होगा या नहीं
इस मैच में देखने वाली बात यह रहेगी कि भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव पाकिस्तानी कप्तान सलमान से हाथ मिलाते हैं या नहीं। सितंबर 2025 के बाद से किसी भी खेल में भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी प्लेयर्स से हैंडशेक नहीं किया। क्या कल के मैच में हैंडशेक होगा या नहीं। इसके जवाब में सलमान ने कहा- इसके बारे में हम कल ही देखेंगे।
इस टी20 वर्ल्ड कप में दोनों स्क्वॉड
भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर और रिंकू सिंह।
पाकिस्तानी टीम: सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, ख्वाजा मोहम्मद नफे, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, साइम अय्यूब, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान और उस्मान तारीक।

