सलमान आगा रनआउट कंट्रोवर्सी-16154: ICC ने एक डिमेरिट पॉइंट जोड़ा, बांग्लादेश के खिलाफ गुस्से में ग्लव्स-हेलमेट फेंका था
Published:
3 min read

पाकिस्तान टीम पहले बैटिंग करते हुए 47.3 ओवर में 274 रन ही बना सकी। सलमान आगा ने 62 बॉल पर 64 रन बनाए। (फोटो सोर्स - AFP)
स्पोर्ट्स डेस्क. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने पाकिस्तान के बैटर सलमान अली आगा के खिलाफ कार्रवाई की है। यह फैसला ढाका में बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे मैच के दौरान एक रन-आउट को लेकर हुए विवाद के बाद लिया गया।

सलमान ने बॉल उठाने में मिराज की मदद करनी चाही। (फोटो सोर्स - AFP)
सलमान इस तरह हुए रनआउट
दरअसल, मैच में पाकिस्तान टीम ने टॉस हारकर पहले बैटिंग की। इसी दौरान 39वां ओवर बांग्लादेश के कप्तान और ऑफ स्पिनर मेहदी हसन मिराज ने किया। ओवर की चौथी बॉल पर स्ट्राइक पर मौजूद रिजवान ने लॉग ऑन की ओर हल्के हाथ से शॉट खेला।
तब नॉन स्ट्राइक पर क्रीज से बाहर खड़े सलमान आगा ने हटकर बॉल को जाने दिया, लेकिन मिराज ने पैर लगाकर बॉल रोक ली। इस दौरान दोनों प्लेयर आपस में टकरा गए। सलमान ने बॉल उठाने में मिराज की मदद करनी चाही, लेकिन बांग्लादेशी कप्तान ने तेजी से बॉल उठाई और स्टम्प्स में दे मारी।

सलमान आगा ने 62 बॉल पर 64 रन बनाए। (फोटो सोर्स - AFP)
बता दें सलमान क्रीज से बाहर थे, ऐसे में मिराज ने रनआउट की अपील कर दी। फील्ड अंपायर ने मामला थर्ड अंपायर की ओर रेफर किया। तब थर्ड अंपायर ने सलमान को आउट करार दिया। सलमान सोच रहे थे कि वे बॉल उठाने में मदद कर रहे हैं। इससे उन्हें गुस्सा आया और पवेलियन जाते समय ग्लव्स और हेलमेट फेंक दिए। नतीजतन, ICC ने उन्हें नियमों का उल्लंघन करने का दोषी पाया।

मिराज ने रनआउट की अपील कर दी।
उनके एक डिमेरिट पॉइंट दिया
ICC ने कहा - आगा ने खेल के मैदान में मौजूद उपकरणों के साथ दुर्व्यवहार किया था। उन्हें चेतावनी दी गई। उनके रिकॉर्ड में एक डिमेरिट पॉइंट जोड़ दिया गया।

पाकिस्तान 128 रन से मैच जीता
पाकिस्तान टीम पहले बैटिंग करते हुए 47.3 ओवर में 274 रन ही बना सकी। ओपनर माज सदाकत ने 46 बॉल पर 75 रन की पारी खेली। सलमान आगा ने 62 बॉल पर 64 रन बनाए। रिजवान ने 59 बॉल पर 44 रन की पारी खेली। जबकि बांग्लादेश के लिए रिशद हुसैन ने 3 और मेहदी हसन ने 2 विकेट लिए।
275 रन के टारगेट के जवाब में बांग्लादेश टीम 23.3 ओवर में 114 रन पर ही ढेर हो गई। बारिश से बाधित इस मैच को पाकिस्तान ने डकवर्थ लुईस नियम के तहत 128 रन से जीत लिया।

इस मैच को पाकिस्तान ने डकवर्थ लुईस नियम के तहत 128 रन से जीत लिया। (फोटो सोर्स - AFP)
स्पोर्ट्स से जुड़ी और भी खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे

