फखर जमान ने रिटायरमेंट की खबरों को गलत बताया: पाक ओपनर बोले- अभी क्रिकेट छोड़ने का कोई प्लान नहीं; PSL में बॉल टैंपरिंग किया था
Published:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. पाकिस्तान के ओपनर फखर जमान ने T20I से रिटायरमेंट की चल रही खबरों को पूरी तरह गलत बता दिया है। हाल ही में पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 के दौरान बॉल टैंपरिंग कंट्रोवर्सी में फंसने के बाद उनके करियर को लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही थीं। अब फखर ने साफ कर दिया कि उनका अभी क्रिकेट छोड़ने का कोई इरादा नहीं है।

‘करियर अच्छे से खत्म करूंगा’
ओपनर फखर ने कहा- मैंने T20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद रिटायरमेंट लेने का फैसला किया था। हालांकि, अब मैंने अपना फैसला बदल दिया है। मैं अपने T20 करियर को एक शानदार अंजाम देना चाहता हूं। फिलहाल खेलना जारी रखूंगा।
2 मैच में बैन
35 साल के फखर जमान इस समय PSL में 2 मैच का बैन झेल रहे हैं। उन पर कराची किंग्स के खिलाफ मैच में बॉल टैंपरिंग का आरोप साबित हुआ था। इसके बाद उन्होंने अपील भी की। फैसला उनके खिलाफ ही गया।

फखर का करियर
फखर ने 120 मैच में 2494 रन बनाए हैं। इसमें 14 फिफ्टी शामिल हैं। हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप में उन्होंने 42 बॉल में 84 रन की तेज पारी खेली थी। PSL में भी फखर ने लाहौर कलंदर्स के लिए खेलते हुए उन्होंने 3000 से ज्यादा रन बना लिए हैं।

