साहिबजादा ने स्मिथ को सिंगल नहीं लेने दिया: फैंस को याद आया बाबर आजम वाला पुराना किस्सा, बोले - बदला पूरा हुआ
Published:
3 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2026) के एक मैच के दौरान साहिबजादा फरहान ने स्टीव स्मिथ को आखिरी बॉल पर सिंगल लेने से रोक दिया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैंस को तुरंत बाबर आजम से जुड़ी पुरानी घटना याद आ गई। स्मिथ ने भी बिग बैश लीग के दौरान बाबर को इसी तरह सिंगल लेने से रोका था।

मामला क्या है
असल में, मुल्तान सुल्तांस और क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच मैच खेला जा रहा था। स्मिथ अच्छी बैटिंग कर रहे थे। ओवर खत्म होने से पहले स्ट्राइक अपने पास रखना चाहते थे। उन्होंने सिंगल लेने की कोशिश की। साहिबजादा ने मना कर दिया। उन्हें वापस लौटना पड़ा। इस पर स्मिथ थोड़ा नाराज भी नजर आए।
स्मिथ ने बाबर को रन लेने से
इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने इसे पुराने एक मामले से कनेक्ट कर रहे हैं। इससे पहले बिग बैश लीग (BBL) में स्टीव स्मिथ ने भी बाबर को इसी तरह सिंगल लेने से रोका था, ताकि वह खुद स्ट्राइक पर रह सकें।
स्मिथ ने बाबर को रन लेने से रोका
दरअसल, यह सारा मामला शुक्रवार (16 जनवरी) को हुए सिडनी सिक्सर्स और सिडनी थंडर्स के बीच मैच का है। मैच में सिडनी थंडर्स ने 190 रन का टारगेट दिया था। जवाब में सिक्सर्स टीम के लिए बाबर आजम और स्टीव स्मिथ ने ओपनिंग की थी। दोनों के बीच 12.1 ओवर में 141 रन की पार्टनरशिप हुई।
इसी पारी के दौरान 11वें ओवर की आखिरी बॉल पर बाबर ने लॉन्ग-ऑन की ओर ड्राइव शॉट खेलकर एक रन लेना चाहा था। इसी दौरान स्मिथ ने रन लेने से मना कर दिया और बाबर को वापस भेज दिया। यह बात बाबर को समझ नहीं आई और वो नाराज दिखे।
पेबैक टाइम?
अब फैंस कह रहे हैं कि फरहान ने उसी का बदला लिया है। कई लोगों ने इसे मजेदार अंदाज में पेबैक टाइम बताया और कहा- क्रिकेट में सब कुछ घूमकर वापस आता है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी और भी खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे
पंत फ्लॉप, अय्यर सुपरहिट: 2025 में करोड़ों में बिके प्लेयर्स का पूरा हिसाब-किताब; इस बार कैमरुन ग्रीन महंगे प्लेयर
आर्यमान बिड़ला RCB के चेयरमैन बने: कभी IPL में 30 लाख में बिके थे, कप्तान रजत पाटीदार के साथ रणजी खेल चुके हैं
15 के वैभव और 44 साल के धोनी मैदान में: IPL 2026 में यंगेस्ट और ओल्डेस्ट प्लेयर कौन; यहां इंटरेस्टिंग फैक्ट आपके लिए
हमारे क्रिकेटर्स की लव स्टोरीज : संजू का सफर फेसबुक पर Hii से शुरू हुआ; दुबेजी ने उम्र-मजहब को परे रखा- यहां दिलचस्प किस्से
कप्तानी कभी हंसाती तो कभी रुलाती है: स्टोक्स बोले- एशेज हारने के बाद 3 महीने परेशान रहा, गलतियों से सीख लेनी चाहिए
लगातार 5 मैच हारने के बाद चैम्पियन बनी मुंबई: RCB 8 में से 7 मैच हारी, फिर भी प्लेऑफ में; IPL हिस्ट्री के 5 कमबैक
IPL में 19 साल का सफर : धोनी-विराट समेत 7 प्लेयर 2008 से इस लीग का हिस्सा; तब वैभव का तो जन्म भी नहीं हुआ था

