पागल हो गया है साहिबजादा फरहान: बासित अली बोले- नशे में रहा होगा; फरहान ने अहमद शहजाद को सचिन, रोहित-कोहली से बेहतर बताया था
Published:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. पाकिस्तान के टी20 ओपनर साहिबजादा फरहान ने पिछले दिनों एक इंटरव्यू दिया। कट्टरपंथी सोच रखने वाले फरहान से इस इंटरव्यू में रैपिड फायर राउंड भी हुआ। अब दुनिया के तमाम क्रिकेट एक्सपर्ट्स और पूर्व क्रिकेटर फरहान की इस इंटरव्यू में कही गई बातों और खासकर रैपिड फायर राउंड को लेकर अपने बाल नोचते नजर आ रहे हैं।
पहले जानिए हुआ क्या था
रैपिड फायर राउंड में साहिबजादा ने अहमद शहजाद को पाकिस्तान के ऑल टाइम ग्रेट ओपनर सईद अनवर से ज्यादा बेहतर और महान बताया था। बात यहां तक होती तो भी ठीक थी।
इसके बाद भारत से दुश्मनी की रौ में फरहान इस कदर बहते चले गए कि उन्होंने वीरेंद्र सहवाग, रोहित शर्मा, विराट कोहली और यहां तक कि सचिन तेंडुलकर को भी अहमद शहजाद से कमतर आंका।

होश में तो हो ‘साहिबजादा’
बात आगे बढ़ती है। पिछले दिनों एक शो के दौरान एंकर ने पूर्व टेस्ट प्लेयर कामरान अकमल और बासित अली से साहिबजादा के इस इंटरव्यू के बारे में सवाल पूछे।
बासित अली ने इसके जवाब में एंकर से कहा- यार दिन खराब मत करो। सिर्फ एक बात उस साहिबजादा से पूछ लो कि वो इंटरव्यू के वक्त होश में तो था…? अगर तुम नहीं पूछ सकते तो जिस दिन मुझे कहीं मिल गया तो मैं जरूर यही पूछूंगा कि तुम्हें क्रिकेटर बनाया किसने?
इसी तरह का कमेंट कामरान अकमल ने भी किया। उन्होंने कहा- मुझे लगता है कि साहिबजादा फरहान 99% होश में नहीं था। अगर ऐसा होता तो इस तरह की अहमकाना (पागलपन वाली) बातें नहीं करता। सोचो यार दुनिया हम पर कितना हंस रही होगी।

अहमद शहजाद : ओवरऑल स्टेट्स
टेस्ट रन शतक
13 - 982 - 03
ODI
81 - 2605 - 06
T20Is
59 - 1471 - 01

