सचिन तेंदुलकर का खास जेस्चर: LSG टीम को डिनर पर घर बुलाया, मैच से पहले वायरल हुई तस्वीर
Published:
2 min read

मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ होने वाले मैच से पहले सचिन तेंदुलकर ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) टीम को डिनर पर बुलाया। बेटे अर्जुन तेंदुलकर भी LSG टीम में खेलते हैं, ऋषभ पंत, तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी, मोहसिन खान और आवेश खान, साथ ही युवा बल्लेबाज अब्दुल समद और हिममत सिंह भी इस मौके पर मौजूद थे।(फोटो सोर्स:सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क. IPL2026 के मुंबई इंडियंस (MI) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच होने वाले मैच से पहले पूर्व खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने LSG टीम को अपने घर डिनर पर बुलाया। इस मौके की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं और फैंस के बीच काफी चर्चा में हैं।
क्या हुआ खास?
सचिन तेंदुलकर ने LSG के खिलाड़ियों के लिए एक स्पेशल डिनर का ऑर्गनाइज्ड किया। इस डिनर में टीम के कई बड़े खिलाड़ी शामिल हुए। इसमें कप्तान ऋषभ पंत, तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, आवेश खान, अब्दुल समद और हिममत सिंह जैसे खिलाड़ी मौजूद थे। यह मुलाकात इसलिए भी खास थी क्योंकि सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर भी इस समय LSG टीम का हिस्सा हैं। इसी वजह से टीम के खिलाड़ियों और सचिन के बीच एक पारिवारिक माहौल देखने को मिला।
मोहसिन खान की रिएक्शन
LSG के तेज गेंदबाज मोहसिन खान ने इस मौके की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। उन्होंने सचिन तेंदुलकर को “क्रिकेट का भगवान” कहा और इस यादगार शाम के लिए आभार जताया। उन्होंने लिखा कि वह इस पल के लिए खुद को बहुत लकी महसूस कर रहे हैं।
मैच से पहले टीमों की
दूसरी तरफ, मैच से पहले दोनों टीमें मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन इस सीजन में बहुत खराब रहा है। टीम ने 9 मैचों में केवल 2 जीत हासिल की हैं और प्लेऑफ की दौड़ से लगभग बाहर हो चुकी है। LSG की हालत भी कुछ बेहतर नहीं है। टीम लगातार 5 मैच हार चुकी है और पाॅइट टेबल में सबसे नीचे है।

