हैप्पी बर्थडे सचिन: 24 साल का क्रिकेट कॅरियर, 200 टेस्ट, 100 इंटरनेशनल सेंचुरी; तस्वीरों में देखें तेंदुलकर की जर्नी
Published:
4 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. "तेरा नाक टूट गया है, तुझे अस्पताल जाना पड़ेगा" दिसंबर 1989 में हुए सियालकोट टेस्ट में पाकिस्तान के क्रिकेटर जावेद मियांदाद ने 16 साल के सचिन तेंदुलकर से कही थी। नाक पर चोट लगने, खून निकलने और मियांदाद के कमेंट से सचिन जरा भी विचलित नहीं हुए। भारतीय टीम दूसरी पारी में 38 रन पर 4 विकेट गंवाकर स्ट्रगल करती दिख रही थी। ऐसे में सचिन ने मैदान पर डटे रहने का फैसला किया।
वकार यूनिस की बॉल लगने से नाक से खून आया तो नॉनस्ट्राइक पर खड़े नवजोत सिंह सिद्धु ने बाहर जाने की सलाह दी। तब सचिन ने कहा- "मैं खेलेगा।" मेडिकल टीम ने ग्राउंड पर ही ट्रीटमेंट किया और सचिन ने खेलना जारी रखा।
सचिन का यह जज्बा टीम के काम आया। उन्होंने 57 रन की पारी खेलकर मैच ड्रॉ कराने में अहम भूमिका निभाई। यही सचिन आज (24 अप्रैल 2026) 53 साल के हो गए हैं। आज हम तस्वीरों में जानेंगे सचिन का क्रिकेट कॅरियर...

सचिन तेंदुलकर का जन्म 24 अप्रैल 1973 को मुंबई में हुआ था। (फोटो- सोशल मीडिया)

घर में क्रिकेट खेलते हुए नन्हें सचिन। (फोटो- सोशल मीडिया)

सचिन इस फोटो में पिता रमेश तेंदुलकर और मां रजनी के साथ। (फोटो- सोशल मीडिया)

सचिन तेंदुलकर अपने बचपन के दोस्त अतुल रनाडे के साथ। (फोटो- सोशल मीडिया)

पिता रमेश तेंदुलकर को बैट दिखाते हुए सचिन। उनकी मां रजनी भी साथ में मौजूद। (फोटो- सोशल मीडिया)

सचिन तेंदुलकर 1987 वर्ल्ड कप के इंडिया Vs जिम्बाब्वे मैच में बॉल बॉय बने थे। (फोटो- सोशल मीडिया)

सचिन ने 16 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। उनका पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ कराची टेस्ट था, जिसकी पहली पारी में 15 रन बनाए थे। (फोटो- सोशल मीडिया)

सचिन 1989-90 के दौरान भारतीय टीम के साथ न्यूजीलैंड दौरे पर भी गए थे। (फोटो- सोशल मीडिया)

सचिन फास्ट बॉलर बनना चाहते थे। उन्होंने MRF पेस एकेडमी में दाखिला लिया था। हालांकि, खराब प्रदर्शन के कारण डेनिस लिली ने उन्हें रिजेक्ट कर दिया था। (फोटो- सोशल मीडिया)

सचिन तेंदुलकर अपने बचपन के कोच रमाकांत अचरेकर और दोस्त विनोद कांबली के साथ। (फोटो- सोशल मीडिया)

सचिन ने पहली इंटरनेशनल सेंचुरी अगस्त 1990 में इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर टेस्ट में लगाई थी। (फोटो- सोशल मीडिया)

सचिन ने 24 मई 1995 को अंजली से शादी की थी। दोनों के 2 बच्चे हैं। 1997 में बेटी सारा और 1999 में बेटे अर्जुन का जन्म हुआ। (फोटो- सोशल मीडिया)

मास्टर ब्लास्टर सचिन फैन्स को ऑटोग्राफ देते हुए। (फोटो- सोशल मीडिया)

सचिन के पिता रमेश तेंदुलकर का निधन 19 मई 1999 को हुआ था। उन्हें हार्ट अटैक आया था। तब 1999 वर्ल्ड कप टीम में शामिल सचिन इंग्लैंड से लौटे थे। (फोटो- सोशल मीडिया)

इंडियन एयर फोर्स (IAF) ने सचिन तेंदुलकर को 2010 में एयर फोर्स में मानद ग्रुप कैप्टन पद दिया था। (फोटो- ANI)

भारतीय टीम ने 2011 में वनडे वर्ल्ड कप जीता था। तब सचिन तेंदुलकर भी टीम का हिस्सा थे। (फोटो- सोशल मीडिया)

सचिन भारत के ऐसे पहले एक्टिव प्लेयर बने थे, जो राज्यसभा सांसद बने। उन्होंने अगस्त 2012 में पद संभाला था। (फोटो- सोशल मीडिया)

सचिन ने 16 नवंबर 2013 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। उनका यह आखिरी और 200वां टेस्ट वेस्टइंडीज के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुआ था। इंडिया यह मैच पारी और 126 रन से जीती थी। सचिन ने 74 रन बनाए थे। उनका इंटरनेशनल क्रिकेट कॅरियर करीब 24 साल का रहा। (@BCCI)


सचिन तेंदुलकर के साथ इस फोटो में पत्नी अंजली, बेटी सारा और बेटा अर्जुन तेंदुलकर हैं। (फोटो- सोशल मीडिया)

सचिन तेंदुलकर ससुर भी बन गए हैं। बेटे अर्जुन की शादी पिछले ही महीने 5 मार्च को उनकी बचपन की दोस्त सानिया चंडोक से हुई। (फोटो- सोशल मीडिया)

