जो जीता वो फाइनल में: रिकॉर्ड बुक में मार्करम की टीम बहुत आगे; यहां कम्पलीट मैच प्रीव्यू
Published:
3 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 के पहला सेमीफाइनल में आज यानी 4 मार्च को साउथ अफ्रीका का सामना न्यूजीलैंड से होगा। मैच शाम 7 बजे से कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। दोनों टीम फाइनल में जगह बनाना चाहेंगी। साउथ अफ्रीका को 2024 वर्ल्ड कप के फाइनल में टीम इंडिया ने हरा दिया था।
न्यूजीलैंड बमुश्किल सेमी तक पहुंची
साउथ अफ्रीका इस टूर्नामेंट में अब तक हारी नहीं है। टीम ने ग्रुप स्टेज और इसके बाद सुपर 8 में अपने सभी मैच जीते। कप्तान एडेन मार्करम समेत टॉप ऑर्डर फॉर्म में है। बॉलिंग अटैक भी मजबूत है।
दूसरी तरफ, न्यूजीलैंड का सफर रोलरकोस्टर जैसा रहा। सुपर 8 में इंग्लैंड से हारने के बाद टीम पर बाहर होने का खतरा था, लेकिन दूसरे मैच (पाकिस्तान-श्रीलंका) के रिजल्ट ने उन्हें सेमीफाइनल में जगह दिला दी। न्यूजीलैंड इस टूर्नामेंट में एक बार साउथ अफ्रीका से हार चुका है।
ये रिकॉर्ड बन सकते हैं
क्विंटन डी कॉक के पास बड़ा मौका है। उन्हें एरॉन फिंच को पीछे छोड़ने के लिए 36 रन चाहिए। फिंच के नाम T20I में 3120 रन हैं। साउथ अफ्रीकी कप्तान एडेन मार्करम 52 रन बनाते ही T20I में 2,000 रन तक पहुंच जाएंगे। ऐसा करने वाले वे चौथे साउथ अफ्रीकी बैटर बन जाएंगे। मार्करम इस टूर्नामेंट में पहले ही 268 रन बना चुके हैं। इतना ही नहीं 32 रन बनाते ही वे एक ही T20 वर्ल्ड कप सीजन में 300 रन बनाने वाले पहले साउथ अफ्रीकी प्लेयर बन जाएंगे।
न्यूजीलैंड के ईश सोढ़ी भी एक माइलस्टोन हासिल करने के करीब हैं। न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए उन्हें 3 और विकेट चाहिए।
डेविड मिलर के नाम T20I में 141 छक्के हैं। 4 छक्के उन्हें सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 10 बल्लेबाजों में शामिल कर देंगे।
रियान रिकेल्टन ने इस टूर्नामेंट में 15 छक्के लगाए हैं। 4 छक्के लगाते ही वे एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।
एनरिक नॉर्खिया को T20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पांचवें सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर्स बनने के लिए 3 विकेट की जरूरत है। वहीं, एनगिडी सिर्फ 2 विकेट लेकर मौजूदा टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर बन सकते हैं।
अब पिच रिपोर्ट
ईडन गार्डन्स का विकेट बैटिंग-फ्रेंडली माना जाता है। बॉल अच्छे बाउंस के साथ बैट पर आती है। शॉट खेलना आसान रहता है। फास्ट बॉलर नई बॉल से कुछ स्विंग हासिल कर सकते हैं। बीच के ओवर्स में पिच बैटिंग के लिए आसान हो जाती है। हालांकि, स्पिन बॉलर फिर भी इफेक्टिव हो सकते हैं।
लाइव स्ट्रीमिंग कहां मिलेगी
यह मैच टीवी चैनल स्टार स्पोर्ट्स पर लाइव देख सकेंगे। मोबाइल यूजर्स जियो हॉटस्टार पर लाइव मैच देख पाएंगे। इसके अलावा राज एक्सप्रेस पर भी मैच के लाइव अपडेट्स और टिट-बिट्स देख सकते हैं।
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग 11
साउथ अफ्रीका ( SA)
क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्कराम (कप्तान), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जानसन, जॉर्ज लिंडे, लुंगी एनगिडी, केशव महाराज और कगिसो रबाडा।
न्यूजीलैंड (NZ)
टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी और लॉकी फर्ग्यूसन।

