न्यूजीलैंड दूसरी बार फाइनल में: अब भारत या इंग्लैंड से खिताबी मुकाबला; फिन एलेन की T20 WC में फास्टेस्ट सेंचुरी
Published: Updated:
1 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. टी20 वर्ल्ड कप 2026 की पहली फाइनलिस्ट मिल गई है। न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर फाइनल में एंट्री कर ली है। इस जीत के हीरो न्यूजीलैंड के ओपनर फिन एलेन और टिम सीफर्ट रहे। एलेन ने 33 बॉल पर सेंचुरी लगाई। यह टी20 वर्ल्ड कप की फास्टेस्ट सेंचुरी है। एलेन को ही प्लेेयर ऑफ द मैच चुना गया।
अफ्रीकी टीम का वनडे और टी20 वर्ल्ड कप में 9वां सेमीफाइनल था, जिसमें से 8 बार उसे हार मिली है। टीम ने वनडे वर्ल्ड कप में 5 सेमी खेले, जिसमें से एक भी नहीं जीती। टी20 वर्ल्ड कप में 4 सेमीफाइनल खेले, जिसमें से एक जीता था। यह जीत 2024 में मिली थी। तब फाइनल में इंडिया से शिकस्त मिली थी।
फाइनल 8 मार्च को
इस टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। न्यूजीलैंड फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम है। अब 5 मार्च को भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल होगा। इसकी विजेता टीम न्यूजीलैंड से फाइनल खेलेगी।
T20I में फास्टेस्ट सेंचुरी (बॉल के हिसाब से)
27 बॉल - साहिल चौहान (एस्टोनिया) Vs साइप्रस, एपिस्कोपी, 2024
29 - मुहम्मद फहद (तुर्की) Vs बुल्गारिया, सोफिया, 2025
33 - फिन एलन (न्यूजीलैंड) Vs साउथ अफ्रीका, कोलकाता, 2026 (वर्ल्ड कप)
33 - जान निकोल लॉफ्टी-ईटन (नामीबिया) Vs नेपाल, कीर्तिपुर, 2024
33 - सिकंदर रजा (जिम्बाब्वे) Vs गाम्बिया, नैरोबी, 2024
न्यूजीलैंड 173/1 (12.5), एलेन की फास्टेस्ट सेंचुरी
170 रन के टारगेट को न्यूजीलैंड की टीम ने 1 विकेट गंवाकर 12.5 ओवर में ही चेज कर लिया। न्यूजीलैंड ने 173 का स्कोर बनाया। फिन एलेन ने 33 बॉल पर 100 रन की नाबाद पारी खेली। इस दौरान 8 छक्के और 10 चौके लगाए। टिम सीफर्ट ने 33 बॉल पर 58 रन बनाए।
रचिन रवींद्र 11 बॉल पर 13 रन बनाकर नाबाद रहे। साउथ अफ्रीका के लिए एकमात्र विकेट कगिसो रबाडा ने लिया।
न्यूजीलैंड दूसरी बार फाइनल में
टी20 वर्ल्ड कप 2026 की पहली फाइनलिस्ट मिल गई है। न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर दूसरी बार फाइनल में एंट्री कर ली है। इस जीत के हीरो न्यूजीलैंड के ओपनर फिन एलेन और टिम सीफर्ट रहे। एलेन ने 33 बॉल पर सेंचुरी लगाई। यह टी20 वर्ल्ड कप की फास्टेस्ट सेंचुरी है।
पहला विकेट, सीफर्ट आउट
न्यूजीलैंड ने तेज शुरुआत के बाद 117 रन पर पहला विकेट गंवाया। कगिसो रबाडा ने टिम सीफर्ट को क्लीन बोल्ड किया। सीफर्ट ने 33 बॉल पर 58 रन बनाए।
एलेन की फिफ्टी
न्यूजीलैंड के ओपनर फिन एलेन ने 19 बॉल पर फिफ्टी लगाई। इस पारी में 3 छक्के और 6 चौके लगाए।
सीफर्ट की फिफ्टी
टिम सीफर्ट ने 28 बॉल पर फिफ्टी लगाई। इस दौरान 2 छक्के और 6 चौके लगाए। उन्होंने फिन एलेन के साथ ओपनिंग में सेंचुरी की पार्टनरशिप की।
न्यूजीलैंड की तेज शुरुआत
170 के टारगेट के जवाब में न्यूजीलैंड ने तेज शुरुआत की। टीम ने 5 ओवर में बगैर विकेट गंवाए 62 रन बना लिए हैं। ओपनर टिम सीफर्ट (41) और फिन एलेन (21) क्रीज पर हैं।
साउथ अफ्रीका 169/8, यानसेन की फिफ्टी
टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए साउथ अफ्रीका ने 8 विकेट पर 169 रन बनाए। टीम ने 77 रन पर 5 विकेट गंवा दिए थे। तब मार्को यानसेन और ट्रिस्टन स्टब्स ने 47 बॉल पर 73 रन की पार्टनरशिप कर टीम को इस स्कोर तक पहुंचाया। यानसेन ने 27 बॉल पर फिफ्टी लगाई।
यानसेन ने 30 बॉल पर नाबाद 55 और स्टब्स ने 24 बॉल पर 29 रन की पारी खेली। डेवॉल्ड ब्रेविस ने 27 बॉल पर 34 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए रचिन रवींद्र, मैट हेनरी और कोल मैककॉन्ची ने 2-2 विकेट लिए। लोकी फर्ग्यूसन और जेम्स नीशम को 1-1 सफलता मिली। इस तरह न्यूजीलैंड को 170 रन का टारगेट मिला।
छठा विकेट, स्टब्स आउट
150 के स्कोर पर साउथ अफ्रीका ने छठा विकेट गंवाया। ट्रिस्टन स्टब्स 24 बॉल पर 29 रन बनाकर क्लीन बोल्ड हुए। यह विकेट लोकी फर्ग्यूसन ने लिया। स्टब्स और मार्को यानसेन के बीच 47 बॉल पर 73 रन की पार्टनरशिप हुई।
अफ्रीका की सेंचुरी
साउथ अफ्रीका ने 83 बॉल पर सेंचुरी लगाई। ट्रिस्टन स्टब्स (7) और मार्को यानसेन (17) क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 24 रन की पार्टनरशिप हुई। फिलहाल, टीम ने 14 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 101 रन बना लिए हैं।
पांचवां झटका, ब्रेविस आउट
इसी 77 के स्कोर पर पांचवां झटका लगा। इस तरह अफ्रीका की आधी टीम सिमट गई। जेम्स नीशम ने डेवॉल्ड ब्रेविस को सेंटनर के हाथों कैच आउट कराया।
चौथा विकेट, मिलर आउट
साउथ अफ्रीका ने 77 के स्कोर पर चौथा विकेट गंवाया। रचिन रवींद्र ने डेविड मिलर को पवेलियन भेजा। मिलर ने 6 रन बनाए।
तीसरा विकेट, मार्करम आउट
55 के स्कोर पर साउथ अफ्रीकी टीम ने तीसरा विकेट गंवा दिया। कप्तान एडेन मार्करम 20 बॉल पर 18 रन बनाकर आउट हुए। रचिन रवींद्र की बॉल पर डेरेल मिचेल ने कैच लिया।
अफ्रीका की फिफ्टी
साउथ अफ्रीका ने 40 बॉल पर फिफ्टी लगा ली है। एडेन मार्करम (17) और डेवाल्ड ब्रेविस (17) क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 40 रन की पार्टनरशिप हुई। फिलहाल, टीम ने 7 ओवर में 2 विकेट गंवाकर 52 रन बना लिए हैं।
लगातार दूसरा विकेट, रिकेल्टन आउट
कोल ने दूसरे ओवर की चौथी बॉल पर डि'कॉक को आउट किया। अगली बॉल पर रेयान रिकेल्टन को भी कैच आउट कराया। इस तरह मैच के दूसरे ओवर में कोल ने लगातार 2 विकेट लिए।
पहला विकेट, डि'कॉक आउट
साउथ अफ्रीका की खराब शुरुआत रही। 12 रन पर पहला विकेट गंवाया। क्विंटन डि'कॉक 8 बॉल पर 10 रन बनाकर आउट हुए। स्पिनर कोल मैककॉन्ची की बॉल पर लॉकी फर्ग्यूसन ने कैच लिया।
मार्करम-डि'कॉक ने की शुरुआत
साउथ अफ्रीकी टीम की बैटिंग शुरू हो गई है। कप्तान एडेन मार्करम और क्विंटन डि'कॉक ने ओपनिंग में मोर्चा संभाला है। न्यूजीलैंड के लिए पहला ओवर पेसर मैट हेनरी ने किया।
न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11
टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलेन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरेल मिचेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), जेम्स नीशम, कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी और लॉकी फर्ग्यूसन।
साउथ अफ्रीका की प्लेइंग 11
क्विंटन डि'कॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्करम (कप्तान), रेयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, लुंगी एनगिडी, केशव महाराज और कगिसो रबाडा।
न्यूजीलैंड ने टॉस जीता, अफ्रीका की पहले बैटिंग
न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने टॉस जीतकर फील्डिंग का फैसला किया। यानी साउथ अफ्रीका की पहले बैटिंग रहेगी।
अफ्रीकी टीम पिछला फाइनल हारी थी
साउथ अफ्रीका ने एकमात्र सेमीफाइनल 2024 टी20 वर्ल्ड कप का जीता था। तब यह टीम खिताब नहीं जीत सकी थी। फाइनल में टीम इंडिया ने 7 रन से हरा दिया था।
दोनों टीमें अब तक 1-1 सेमी ही जीती
साउथ अफ्रीकी टीम का चौथा सेमीफाइनल है। तीन में से एक ही जीता है। यह मैच जीती तो दूसरा फाइनल होगा। न्यूजीलैंड टीम का पांचवां सेमीफाइनल है। 4 में से एक ही जीता है। यह मैच जीती तो दूसरा फाइनल होगा।
न्यूजीलैंड बमुश्किल सेमी तक पहुंची
साउथ अफ्रीका इस टूर्नामेंट में अब तक हारी नहीं है। टीम ने ग्रुप स्टेज और इसके बाद सुपर 8 में अपने सभी मैच जीते। कप्तान एडेन मार्करम समेत टॉप ऑर्डर फॉर्म में है। बॉलिंग अटैक भी मजबूत है।
दूसरी तरफ, न्यूजीलैंड का सफर रोलरकोस्टर जैसा रहा। सुपर 8 में इंग्लैंड से हारने के बाद टीम पर बाहर होने का खतरा था, लेकिन दूसरे मैच (पाकिस्तान-श्रीलंका) के रिजल्ट ने उन्हें सेमीफाइनल में जगह दिला दी। न्यूजीलैंड इस टूर्नामेंट में एक बार साउथ अफ्रीका से हार चुका है।
ये रिकॉर्ड बन सकते हैं
- क्विंटन डी कॉक के पास बड़ा मौका है। उन्हें एरॉन फिंच को पीछे छोड़ने के लिए 36 रन चाहिए। फिंच के नाम T20I में 3120 रन हैं।
- साउथ अफ्रीकी कप्तान एडेन मार्करम 52 रन बनाते ही T20I में 2,000 रन तक पहुंच जाएंगे। ऐसा करने वाले वे चौथे साउथ अफ्रीकी बैटर बन जाएंगे। मार्करम इस टूर्नामेंट में पहले ही 268 रन बना चुके हैं। इतना ही नहीं 32 रन बनाते ही वे एक ही T20 वर्ल्ड कप सीजन में 300 रन बनाने वाले पहले साउथ अफ्रीकी प्लेयर बन जाएंगे।
- न्यूजीलैंड के ईश सोढ़ी भी एक माइलस्टोन हासिल करने के करीब हैं। न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए उन्हें 3 और विकेट चाहिए।
- डेविड मिलर के नाम T20I में 141 छक्के हैं। 4 छक्के उन्हें सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 10 बल्लेबाजों में शामिल कर देंगे।
- रेयान रिकेल्टन ने इस टूर्नामेंट में 15 छक्के लगाए हैं। 4 छक्के लगाते ही वे एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।
- एनरिक नॉर्किया को T20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पांचवें सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर्स बनने के लिए 3 विकेट की जरूरत है। वहीं, एनगिडी सिर्फ 2 विकेट लेकर मौजूदा टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर बन सकते हैं।
पिच रिपोर्ट
ईडन गार्डन्स का विकेट बैटिंग-फ्रेंडली माना जाता है। बॉल अच्छे बाउंस के साथ बैट पर आती है। शॉट खेलना आसान रहता है। फास्ट बॉलर नई बॉल से कुछ स्विंग हासिल कर सकते हैं। बीच के ओवर्स में पिच बैटिंग के लिए आसान हो जाती है। हालांकि, स्पिन बॉलर फिर भी इफेक्टिव हो सकते हैं।
लाइव स्ट्रीमिंग कहां मिलेगी
यह मैच टीवी चैनल स्टार स्पोर्ट्स पर लाइव देख सकेंगे। मोबाइल यूजर्स जियो हॉटस्टार पर लाइव मैच देख पाएंगे। इसके अलावा राज एक्सप्रेस पर भी मैच के लाइव अपडेट्स और टिट-बिट्स देख सकते हैं।
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग 11
साउथ अफ्रीका ( SA)
क्विंटन डि'कॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्करम (कप्तान), रेयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसेन, जॉर्ज लिंडे, लुंगी एनगिडी, केशव महाराज और कगिसो रबाडा।
न्यूजीलैंड (NZ)
टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी और लॉकी फर्ग्यूसन।
SA Vs NZ सेमीफाइनल थोड़ी देर में
ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है। मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में हो रहा है। थोड़ी देर में टॉस होने वाला है। जीतने वाली टीम अपना दूसरा फाइनल खेलने उतरेगी।

