रिकेल्टन के सिक्स से महिला को नेक फ्रेक्चर: रेयान ने Super Kings फैन से माफी मांगी, जर्सी गिफ्ट की; वीडियो वायरल
Published: Updated:
3 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. क्रिकेट के मैदान पर कभी-कभी ऐसे हादसे हो जाते हैं जो किसी को भी दुखी कर देते हैं। लेकिन असली इंसानियत तब दिखती है जब खिलाड़ी अपनी जिम्मेदारी समझते हुए सामने वाले का दर्द महसूस करे। MI केपटाउन के विकेटकीपर- बैटर रेयान रिकेल्टन ने ऐसा ही दिल जीत लेने वाला काम किया, जिसकी सोशल मीडिया पर तारीफ हो रही है।
113 रन की पारी
SA20 लीग के एक मुकाबले में MI केपटाउन और जोहान्सबर्ग सुपर किंग की टीमें आमने-सामने थीं। कैपटाउन के बैटर रिकेल्टन ने नाबाद 113 रन बनाए। उनकी इस पारी में एक छक्का ऐसा भी लगा जो सीधे स्टैंड में खड़ी एक महिला फैन को जा लगा। वह फैन सुपर किंग्स की जर्सी पहने हुए थी। गेंद उसके चेहरे पर लगी, जिससे उसकी गाल (cheek) की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया। वीडियो में देखा गया कि वह दर्द में अपना चेहरा पकड़कर खड़ी थी और आसपास के लोग उसे संभाल रहे थे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
फैन से मिले रिकेल्टन
जब रिकेल्टन को इस घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत उस फैन से संपर्क किया। उन्होंने एक वीडियो मैसेज रिकॉर्ड कर फैन से दिल से माफी मांगी। साथ ही उन्होंने अपनी साइन की हुई MI केपटाउन की जर्सी भी गिफ्ट की। वीडियो मैसेज में रिकेल्टन ने कहा- मैं रेयान बोल रहा हूं। मुझे इस बात का बहुत दुख है कि मेरे शॉट की वजह से आपको चोट लगी।
मेरी दुआएं आपके साथ हैं। मुझे पता चला है कि आपके गाल में फ्रैक्चर है, उम्मीद करता हूं कि आप जल्दी ठीक हो जाएंगी। माफी के तौर पर मैं यह जर्सी आपको साइन करके देना चाहता हूं। टीम की तरफ से भी आपको जल्दी ठीक होने की शुभकामनाएं।
इस पर फैन ने भी बहुत प्यारा जवाब दिया। उसने कहा- आपने गेंद बहुत जोर से मारी थी। गेंद ने मेरे चश्मे को तोड़ दिया, लेकिन उसी की वजह से मेरी आंख बच गई। मैसेज और जर्सी के लिए धन्यवाद। मुझे आपको खेलते देखना बहुत पसंद है। अगले मैच में फिर मिलेंगे।

MI ने 36 रन से मैच जीता
मैच की बात करें तो MI केपटाउन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 234 रन बनाए। इसके जवाब में Super Kings की टीम 198 रन ही बना पाई और MI ने यह मैच 36 रन से जीत लिया। हालांकि इस जीत के बावजूद MI Cape Town की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें काफी कम हैं। टीम अभी भी पॉइंट टेबल में आखिरी पोजीशन पर बनी हुई है और अब तक 8 में से 5 मैच हार चुकी है।

