इस IPL में राजस्थान की पहली जीत: CSK को 73 बॉल में 8 विकेट से हराया; वैभव के 17 बॉल पर 52 रन
Published: Updated:
2 min read

राजस्थान टीम के ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी पारी में 5 छक्के और 4 चौके लगाए। यशस्वी जायसवाल के साथ 75 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की। (@IPL)
स्पोर्ट्स डेस्क. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 सीजन में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने अपना पहला मैच जीत लिया है। यह मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ सोमवार यानी 30 मार्च को गुवाहाटी के बारसापारा स्टेडियम में खेला गया। इस मैच को राजस्थान टीम ने 12.1 ओवर में ही 8 विकेट से जीत लिया। मैच के हीरो वैभव सूर्यवंशी रहे, जिन्होंने फिफ्टी लगाई।
चेन्नई टीम 127 (19.4 ओवर)
राजस्थान टीम के कप्तान रियान पराग ने मैच में टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया। इसके बाद चेन्नई की टीम 19.4 ओवर में 127 रन ही बना सकी। जेमी ओवर्टन ने 8वें नंबर पर बैटिंग करते हुए 36 बॉल पर 43 रन की पारी खेली।
कार्तिक शर्मा ने 18 और सरफराज खान ने 17 रन बनाए। टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी चोट के कारण यह मैच नहीं खेल सके। उनका अगले 2 मैच में खेलना भी मुश्किल है। राजस्थान टीम के लिए जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर और रवींद्र जडेजा ने 2-2 विकेट लिए।
बृजेश शर्मा, संदीप शर्मा और रवि बिश्नोई को 1-1 विकेट मिला। इस तरह चेन्नई टीम सिर्फ 128 रन का टारगेट ही सेट कर सकी।
राजस्थान ने 8 विकेट से मैच जीता
जवाब में राजस्थान टीम ने 12.1 ओवर में टारगेट चेज कर लिया। टीम ने 2 विकेट गंवाकर 128 रन बनाकर मैच जीत लिया। ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने 17 बॉल पर 52 रन की पारी खेली। इस दौरान 5 छक्के और 4 चौके लगाए। वैभव ने यशस्वी जायसवाल के साथ 75 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की।
उनके अलावा यशस्वी ने 36 बॉल पर नाबाद 38 रन बनाए। कप्तान पराग भी 11 बॉल पर 14 रन बनाकर नाबाद लौटे। ध्रुव जुरेल ने 9 बॉल पर 18 रन बनाए। चेन्नई टीम के लिए अंशुल कम्बोज ने ही दोनों विकेट लिए।
मंगलवार को पंजाब Vs गुजरात
इस सीजन का चौथा मैच पंजाब किंग्स (PBKS) और गुजरात टाइटन्स (GT) के बीच मंगलवार (31 मार्च) को खेला जाएगा। यह मैच न्यू चंडीगढ़ में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। पंजाब की कप्तानी श्रेयस अय्यर और गुजरात की कप्तानी शुभमन गिल संभाल रहे हैं।

