इस T20 वर्ल्ड कप की पहली हैट्रिक: शेफर्ड पहले कैरेबियन क्रिकेटर बने; T20I में दो बार हैट्रिक लेने वाले चौथे खिलाड़ी
Published:
2 min read

वेस्टइंडीज के पेसर रोमारियो शेफर्ड ने इस मैच में 3 ओवर में 20 रन देकर 5 विकेट लिए और कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। (@ICC)
स्पोर्ट्स डेस्क. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे ही मैच में हैट्रिक देखने को मिली। यह इस सीजन की पहली हैट्रिक है, जो वेस्टइंडीज के स्टार पेसर रोमारियो शेफर्ड ने स्कॉटलैंड के खिलाफ ली। इस परफॉर्मेंस के बदौलत वेस्टइंडीज ने यह मैच 35 रन से जीत लिया। शेफर्ड ने इस मैच में 3 ओवर में 20 रन देकर 5 विकेट लिए और कई रिकॉर्ड अपने नाम किए।
शेफर्ड टी20 वर्ल्ड कप में हैट्रिक लेने वाले वेस्टइंडीज के पहले बॉलर बन गए हैं। साथ ही 5 विकेट लेने वाले दूसरे कैरेबियन प्लेयर बने हैं। इसके अलावा शेफर्ड T20I में दो बार हैट्रिक लेने वाले (फुल मेम्बर्स टीम में) चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। आइए देखते हैं शेफर्ड ने कौन से रिकॉर्ड बनाए…
T20I में 2 बार हैट्रिक वाले गेंदबाज (फुल मेम्बर्स टीमें)
लसिथ मलिंगा (श्रीलंका)
टिम साउदी (न्यूजीलैंड)
पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया)
रोमारियो शेफर्ड (वेस्टइंडीज)
वेस्टइंडीज के लिए T20I में हैट्रिक
जेसन होल्डर Vs इंग्लैंड, ब्रिजटाउन, 2022
रोमारियो शेफर्ड Vs बांग्लादेश, चटगांव, 2025
शेमार स्प्रिंगर Vs अफगानिस्तान, दुबई, 2026
रोमारियो शेफर्ड Vs स्कॉटलैंड, कोलकाता, 2026
T20 WC में वेस्टइंडीज के लिए 5 विकेट
5/11 - अकील हुसैन Vs युगांडा, प्रोविडेंस, 2024
5/20 - रोमारियो शेफर्ड Vs स्कॉटलैंड, कोलकाता, 2026
T20 वर्ल्ड कप में हैट्रिक
ब्रेट ली Vs बांग्लादेश, केपटाउन, 2007
कर्टिस कैम्फर Vs नीदरलैंड्स, अबू धाबी, 2021 (4 बॉल में 4 विकेट)
वनिंदु हसरंगा Vs साउथ अफ्रीका, शारजाह, 2021
कागिसो रबाडा Vs इंग्लैंड, शारजाह, 2021
कार्तिक मयप्पन Vs श्रीलंका, जीलॉन्ग, 2022
जोश लिटिल Vs न्यूजीलैंड, एडिलेड, 2022
पैट कमिंस Vs बांग्लादेश, नॉर्थ साउंड, 2024
पैट कमिंस Vs अफगानिस्तान, आर्नोस वेले, 2024
क्रिस जॉर्डन Vs अमेरिका, ब्रिजटाउन, 2024
रोमारियो शेफर्ड Vs स्कॉटलैंड, कोलकाता, 2026

