रोहित-कोहली को प्लान बताइए: युवराज बोले- इन दोनों को उलझन में रखना गलत, 2027 वर्ल्ड कप की तस्वीर साफ कर दें
Published:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. युवराज सिंह ने कहा है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली को उनके रोल के बारे में साफ जानकारी दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा- 2027 के वनडे वर्ल्ड कप से पहले दोनों ही प्लेयर्स को साफ बताना चाहिए कि मैनेजमेंट उनको किस रोल में देख रहा है। इस बारे में कोई गलतफहमी या उलझन नहीं होनी चाहिए।
रोहित-विराट से बात करें गंभीर
युवी ने Sports Tak चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा- रोहित और कोहली अब सिर्फ वनडे पर ध्यान दे रहे हैं। ऐसे में उन्हें टीम में अपना रोल पता होना चाहिए। इस बारे में कोई उलझन नहीं होनी चाहिए।
युवी ने आगे कहा- गौतम गंभीर और BCCI को इन दोनों से खुलकर बात करनी चाहिए। इससे दोनों खिलाड़ी जान पाएंगे कि टीम उनके बारे में क्या सोच रही है और वे 2027 वर्ल्ड कप की तैयारी भी उसी हिसाब से कर पाएंगे।
युवी ने कहा- टीम का ध्यान सिर्फ रोहित-कोहली की तुलना पर नहीं होना चाहिए। असली बात यह है कि टीम को 2027 वर्ल्ड कप के लिए प्लान बनाना चाहिए। या तो दोनों खिलाड़ियों को पूरी तरह साथ लेकर चलो, या साफ-साफ बता दो कि अब टीम यंग प्लेयर को मौका दे रही है।

यंग प्लेयर मौके का इंतजार कर रहे हैं
युवी ने आगे कहा- यशस्वी जायसवाल जैसे यंग प्लेयर मौके का इंतजार कर रहे हैं। टीम को एक्सपीरियंस और नए टैलेंट का सही कॉम्बिनेशन बनाना होगा। सही योजना और स्पष्टता ही टीम को आगे बढ़ने में मदद करेगी।

रोहित और कोहली की फॉर्म
रोहित और कोहली अभी भी टीम के लिए बहुत जरूरी हैं। कोहली ने पिछले साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों में 302 रन बनाए। रोहित ने ऑस्ट्रेलिया में तीन मैचों में 202 रन बनाए और टीम की जीत में मदद की। हालांकि बाद में घरेलू सीरीज में उनकी फॉर्म थोड़ी कमजोर रही।
)
रोहित का ODI रिकॉर्ड
मैच: 282
रन: 11,577
सेंचुरी: 33
फिफ्टी: 61
बेस्ट: 264

विराट का ODI रिकॉर्ड
मैच: 311
रन: 14,797
सेंचुरी: 54
फिफ्टी: 77
बेस्ट: 183

