रोहित बने सिक्सर किंग: 650 इंटरनेशनल सिक्स लगाने वाले पहले खिलाड़ी; कोहली ने सचिन-संगकारा का रिकॉर्ड तोड़ा
Published:
3 min read

न्यूजीलैंड के खिलाफ वडोदरा वनडे में विराट कोहली ने 93 और रोहित शर्मा ने 26 रन बनाए। (फाइल फोटो/@BCCI)
स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली इस समय न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 वनडे की घरेलू सीरीज खेल रहे हैं। इसका पहला मुकाबला रविवार (11 जनवरी) को वडोदरा में हुआ, जिसमें रोहित और कोहली ने कुछ बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम किए। इस मैच में दो छक्के लगाने के साथ ही रोहित वर्ल्ड क्रिकेट में सिक्सर किंग भी बन गए।
रोहित इंटरनेशनल क्रिकेट (टेस्ट, वनडे, टी20) में 650 सिक्स लगाने वाले पहले क्रिकेटर बने हैं। उन्होंने अपने 506वें इंटरनेशनल मैच में यह उपलब्धि हासिल की।
जेमिसन की बॉल पर लगा 650वां सिक्स
इस वडोदरा वनडे में रोहित शर्मा 29 बॉल पर 26 रन बनाकर आउट हुए। काइल जेमिसन की बॉल पर माइकल ब्रेसवेल ने उनका कैच लिया। अपनी पारी में रोहित ने 2 छक्के और 3 चौके लगाए।
उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ वडोदरा वनडे में अपना दूसरा छक्का लगाते ही यह उपलब्धि हासिल की है। रोहित ने यह 650वां सिक्स पारी के 7वें ओवर में काइल जेमिसन की बॉल पर लगाया था। हालांकि जेमिसन ने ही रोहित को पवेलियन भी भेजा।
कोहली ने गांगुली को पीछे छोड़ा
दूसरी ओर कोहली हैं, जिन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। वे सबसे ज्यादा ODI खेलने वाले 5वें भारतीय बन गए हैं। कोहली ने वडोदरा में अपने करियर का 309वां वनडे खेला। इसके साथ ही उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली को पीछे छोड़ दिया है।
गांगुली ने 308 वनडे खेले थे। वैसे सबसे ज्यादा ODI खेलने का भारतीय रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है। उन्होंने अपने करियर में 463 वनडे खेले थे।
कोहली सबसे ज्यादा ODI खेलने वाले 5वें भारतीय बने
463 - सचिन तेंदुलकर
347 - एमएस धोनी
340 - राहुल द्रविड़
334 - मोहम्मद अजहरुद्दीन
309 - विराट कोहली
308 - सौरव गांगुली
कोहली के सबसे तेज 28 हजार इंटरनेशनल रन
कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 28 हजार रन बनाने वाले प्लेयर बन गए हैं। उन्होंने 624 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की है। कोहली ने सचिन तेंदुलकर (644 पारियां) और कुमार संगकारा (666 पारियां) का रिकॉर्ड तोड़ा है।
ODI में सबसे ज्यादा लगातार 50+ स्कोर का रिकॉर्ड
5 - विराट कोहली
2 - क्विंटन डि'कॉक
2 - केन विलियमसन
2 - बाबर आजम
भारतीय वनडे टीम:
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह और यशस्वी जायसवाल।
न्यूजीलैंड की वनडे टीम:
माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), आदि अशोक, क्रिस्टियन क्लार्क, जोश क्लार्कसन, डेवोन कॉन्वे, ज़ैक फॉक्स, मिच हे (विकेटकीपर), काइल जेमिसन, निक केली, जेडन लेनोक्स, डेरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, माइकल रे और विल यंग।

