रोहित की शर्टलेस फोटो वायरल : मालदीव में फैमिली वेकेशन पर; फैंस बोले- पहले से ज्यादा फिट लगे रहे RO-HIT
Published: Updated:
1 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. रोहित शर्मा इन दिनों अपने परिवार के साथ मालदीव में छुट्टियां मना रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर वेकेशन की कुछ तस्वीरें शेयर कीं। हालांकि इन सबके बीच उनकी एक शर्टलेस फोटो वायरल हो रही है। इसे देखकर फैंस उनकी फिटनेस की तारीफ कर रहे हैं।
रोहित वेकेशन पर
रोहित ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं। इनमें से एक फोटो में हिटमैन पत्नी रितिका सजदेह और बेटी समायरा के साथ सेल्फी लेते दिखे।

खबरों के मुताबिक- मालदीव के समुद्री किनारे और नैचुरल ब्यूटी के लिए मशहूर है। रोहित की तस्वीरों में भी यह नजर आता है।

शर्टलेस फोटो वायरल
रोहित की एक शर्टलेस फोटो काफी वायरल हो रही है। इस तस्वीर में रोहित समुद्र के बीच एक मेक-शिफ्ट डॉक पर खड़े नजर आ रहे हैं।

फैन्स के रिएक्शन
सोशल मीडिया पर यह फोटो वायरल हो गई। कई फैन पेज ने इसे शेयर किया। एक फैन ने कमेंट किया- रोहित पहले से ज्यादा फिट नजर आ रहे हैं। कुछ यूजर्स ने यह भी कहा कि आने वाली ODI सीरीज से पहले रोहित की यह फिटनेस टीम इंडिया के लिए अच्छी बात ही है।

