T20 वर्ल्ड कप 2024: जब पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले भारतीय खिलाड़ियों को मिली धमकी, रोहित बोले- 2 दिन होटल में कैद रहे
Published: Updated:
2 min read

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान के खिलाफ मैच जसप्रीत बुमराह।
टी20 वर्ल्ड कप 2024 का भारत-पाकिस्तान मैच आज भी करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों के जहन में ताजा है। न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी स्टेडियम में खेला गया यह मुकाबला बेहद रोमांचक था, जिसमें भारत ने पाकिस्तान को 6 रन से हराया था। इस ऐतिहासिक जीत के एक साल बाद टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने एक बड़ा खुलासा किया है।
जियो हॉटस्टार के एक शो में रोहित ने बताया कि उन्हें मैच से ठीक दो दिन पहले धमकी मिली थी, जिस कारण सभी खिलाड़ियों को होटल में कैद रहना पड़ा।
हिटमैन ने कहा, ‘मैच से पहले खतरे का अलर्ट था। धमकी मिलने के कारण हमें 2 दिन पहले से ही वॉर्निंग मिल गई थी। खिलाड़ियों को होटल के अंदर ही रहने को कह दिया था।’
होटल में कैद रहे खिलाड़ी
रोहित ने बताया कि होटल के बाहर भारतीय और पाकिस्तानी फैन्स की भारी भीड़ थी। लोग बेहद एक्साइटेड थे। मगर धमकी मिलने के चलते खाना भी ऑनलाइन ऑर्डर करना पड़ रहा था।
‘न्यूयॉर्क का माहौल अलग ही था’
रोहित शर्मा ने कहा, ‘उन्होंने कई भारत-पाकिस्तान मैच खेले, लेकिन न्यूयॉर्क का माहौल कुछ अलग ही था। स्टेडियम के बाहर दोनों टीमों के फैन्स नाच-गाना कर रहे थे। जश्न का माहौल था। ऐसा लग रहा था जैसे कोई त्यौहार हो।’
भारत-पाकिस्तान के बीच हेड टू हेड
कुल T20I मैच - 8
भारत - 8
पाकिस्तान - 1
पंत ने खेली समझदार पारी
वर्ल्ड कप में 9 जून को भारत-पाकिस्तान मैच हुआ था। इस मुकाबले में भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली जल्दी आउट हो गए थे। नंबर 3 पर आए ऋषभ पंत ने 42 रन बनाकर टीम को संभाला। उन्होंने टीम को 119 रन के स्कोर तक पहुंचाया।
इसके बाद जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या ने शानदार गेंदबाजी की और टीम को 6 रन से जीत दिलाई।
बुमराह को मिला प्लेयर ऑफ द मैच
मैच के हीरो रहे बुमराह ही रहे, जिन्होंने 4 ओवर में 14 रन देकर 3 विकेट लिए। उन्होंने बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और इफ्तिखार अहमद को आउट किया। जबकि पंड्या ने 2 विकेट लिए। उन्होंने फखर जमां और शादाब खान को पवेलियन भेजा था।

