रोहित के पुल शार्ट पर झूम उठे जय शाह: अगरकर का रिएक्शनल वीडियो भी वायरल
Published:
3 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. न्यूजीलैंड के खिलाफ वडोदरा में खेले गए पहले वनडे मैच में भारतीय टीम ने शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में भले ही रोहित शर्मा बड़ी पारी नहीं खेल पाए, लेकिन उनकी छोटी सी पारी और एक जबरदस्त छक्का सोशल मीडिया पर छा गया। खास बात यह रही कि रोहित के छक्के पर जय शाह और अजीत अगरकर का रिएक्शन कैमरे में कैद हो गया। यह अब खूब वायरल हो रहा है।
जय शाह और अगरकर का अलग रिएक्शन
रोहित ने इस मैच में भले ही लंबी पारी नहीं खेली, लेकिन जितनी देर वह क्रीज पर रहे, दर्शकों का पूरा मनोरंजन किया। 38 साल के रोहित ने 29 बाॅल में 26 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्होंने तीन चौके और दो लंबे छक्के लगाए। उनकी बल्लेबाजी देखकर ऐसा लग रहा था कि वह पूरी लय में हैं।
मैच का सबसे खास पल छठे ओवर में देखने को मिला। न्यूजीलैंड के जैकरी फॉक्स की बाॅल पर रोहित शर्मा ने अपना ट्रेडमार्क पुल शॉट लगाया और गेंद सीधा स्टैंड्स में जाकर गिरी। यह छक्का इतना शानदार था कि स्टेडियम में बैठे सभी लोग झूम उठे। इसी दौरान कैमरा स्टैंड में बैठे जय शाह और अजीत अगरकर की तरफ गया। दोनों का रिएक्शन देखने लायक था। जय शाह और अगरकर रोहित के शॉट को देखकर हैरान और खुश नजर आए। यही वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
क्रिस गेल के रिकॉर्ड को पीछे छोडा
हिटमैन 9वें ओवर में काइल जैमिसन की गेंद पर आउट हो गए। इसके बावजूद रोहित की इस छोटी पारी ने भारत को मजबूत शुरुआत दिलाई, जिसका फायदा आगे के बल्लेबाजों ने उठाया और भारत ने एक ओवर बाकी रहते 4 विकेट से मैच जीत लिया।इस मैच में रोहित ने कुछ बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम किए। अपने 2 सिक्स के साथ रोहित वनडे क्रिकेट में ओपनर के तौर पर सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बैटर बन गए। उन्होंने वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। रोहित के

वनडे में 329 सिक्स
रोहित के वनडे 329 छक्के हो चुके हैं, जबकि क्रिस गेल के नाम 328 छक्के थे।
इतना ही नहीं, रोहित ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 650 छक्के पूरे कर लिए हैं। ऐसा करने वाले वह दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले वह पिछले साल शाहिद अफरीदी का वनडे में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड भी तोड़ चुके हैं। रोहित 2025 में फॉर्म में रहे थे। उन्होंने 14 वनडे मैचों में 650 रन बनाए थे, जिसमें उनका हाईएस्ट स्कोर 121 नाबाद रहा।

