मेरे और परिवार के लिए बहुत खास पल: पद्म श्री मिलने पर रोहित बोले- देश के लिए रन बनाऊंगा और जीत दिलाता रहूंगा
Published:
2 min read

रोहित शर्मा को भारत सरकार ने पद्म श्री से सम्मानित किया है। पद्म श्री देश का चौथा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान है।
स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को भारत सरकार की तरफ से पद्म श्री देने का ऐलान किया गया। पद्म श्री देश का चौथा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान है। इस खबर के बाद रोहित ने अपनी खुशी और आभार जताया और कहा कि ये उनके लिए और उनके परिवार के लिए बहुत ही खास पल है। उन्होंने ये भी कहा कि वह आगे भी भारत के लिए मैच जीतते रहेंगे।
भारत सरकार का शुक्रिया करता हूं
रोहित ने अपने अपने एक वीडियो में कहा- पद्मश्री पाना मेरे और मेरे परिवार के लिए बहुत ही खास है। मैं भारत सरकार का शुक्रिया अदा करता हूं। मैं उन सभी लोगों का भी आभारी हूं, जिन्होंने मेरे क्रिकेट कॅरियर में मेरा साथ दिया। मेरा प्रयास हमेशा यही रहेगा कि मैं अपने देश के लिए मैच और ट्रॉफी जीतता रहू। धन्यवाद। जय हिन्द। ये वीडियो मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा किया।
19 साल से क्रिकेट खेल रहे
रोहित ने अपना इंटरनेशनल क्रिकेट डेब्यू 2007 में किया था। पिछले 19 सालों में वह टीम इंडिया के लिए सबसे भरोसेमंद और लगातार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में से एक रहे हैं। उन्होंने न सिर्फ बैटिंग में बल्कि कप्तानी में भी भारत को कई बड़े मुकाम तक पहुंचाया है।
2 ICC इवेंट में भारत को विनर बनाया
रोहित की कप्तानी में भारत ने कई बड़ी अचीवमेंट हासिल की हैं। 2024 में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप जीता, जब उन्होंने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराया। इसके बाद 2025 में भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी भी जीतकर रोहित की कप्तानी की सफलता भी मिली

रोहित के रिकॉर्ड
क्रिकेट के मैदान पर रोहित का प्रदर्शन भी कमाल का रहा है। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 67 मैचों में 4,300 से ज्यादा रन बनाए हैं और 12 शतक लगाए हैं। वनडे में उनके नाम 282 मैचों में 11,500 से ज्यादा रन और 33 शतक हैं। वहीं, टी20 इंटरनेशनल में रोहित ने 4,231 से ज्यादा रन बनाए हैं और 5 शतक जमाए हैं। इन्हें देखकर साफ है कि रोहित सिर्फ कप्तान ही नहीं, बल्कि भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े बैट्समैन में से एक हैं।
)
2027 वर्ल्ड कप टारगेट
हालांकि रोहित ने अब टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है, लेकिन वह अभी भी वनडे क्रिकेट खेल रहे हैं। उनका लक्ष्य अगले वर्ल्ड कप 2027 में खेलना और भारत के लिए रन बनाना है।


