प्लेइंग 11 का सिलेक्शन सबसे बड़ा चैलेंज: रोहित बोले- कुलदीप या वरुण में से कोई एक चुनना होगा, ओस भी एक्स फैक्टर
Published:
2 min read

टीम इंडिया अपने T20 वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत 7 फरवरी को अमेरिका (USA) के खिलाफ करेगी। ग्रुप स्टेज के मैच मुंबई, दिल्ली, कोलंबो और अहमदाबाद में खेले जाएंगे।
स्पोर्ट्स डेस्क. T20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया के लिए वैसे तो कई चैलेंज आ सकते हैं, लेकिन सही प्लेइंग 11 का सिलेक्शन भी चुनौति होगी। एक साल से टीम इंडिया नंबर-1 T20 टीम बनी हुई है। हालांकि, टी20 वर्ल्ड कप 2026 शुरू होने से पहले पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने एक तरह का अलर्ट मोड जारी किया है।
सबसे बड़ी दिक्कत कहां
‘जियो हॉटस्टार’ को दिए इंटरव्यू में रोहित ने कहा- सही प्लेइंग 11 चुनना होगी। यह तय करना मुश्किल होगा कि कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती दोनों को खिलाया जाए या सिर्फ एक को। पिछले कुछ समय में वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल ने दूसरी टीमों को परेशान किया है। लेकिन अगर 3 स्पिनर खिलाए जाते हैं तो टीम का संतुलन बिगड़ सकता है।

ओस भी बड़ा फैक्टर
टूर्नामेंट फरवरी-मार्च में खेला जाएगा। जब भारत में भारी ओस (ड्यू) रहती है। शाम के मैचों में बाॅल गीली हो जाती है। इससे स्पिनर्स को ग्रिप करने में दिक्कत होती है। रोहित ने कहा- भारत के लगभग 90 से 95% मैदानों में ओस का असर रहता है। मुंबई जैसे शहर में भी ओस रहती है, जहां ज्यादा ठंड नहीं पड़ती।
3 स्पिनर खिलाए तो क्या होगा
अगर टीम इंडिया कुलदीप, वरुण और अक्षर तीनों को प्लेइंग 11 में लेती है तो एक पेसर को बाहर बैठाना पड़ेगा। ऐसी स्थिति में भारत के पास सिर्फ एक पेसर जसप्रीत बुमराह होंगे।इसके अलावा हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे जैसे ऑलराउंडर गेंदबाजी का भार संभालेंगे। रोहित का मानना है कि यह फैसला आसान नहीं होगा, क्योंकि हर खिलाड़ी इस समय दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ियों में शामिल है।

सूर्यकुमार और गंभीर के लिए कठिन फैसला
रोहित ने आखिर में कहा- कप्तान सूर्यकुमार यादव और कोच गौतम गंभीर के लिए टीम चुनना मुश्किल होगा। हर मैच की कंडीशन के हिसाब से टीम बदलनी पड़ सकती है। 3 स्पिनर खिलाने का कोई तय नियम नहीं है। यह पूरी तरह टीम मैनेजमेंट की सोच और मैदान की स्थिति पर निर्भर करेगा।
भारत का पहला मुकाबला
टीम इंडिया अपने T20 वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत 7 फरवरी को अमेरिका (USA) के खिलाफ करेगी। ग्रुप स्टेज के मैच मुंबई, दिल्ली, कोलंबो और अहमदाबाद में खेले जाएंगे।

