अरे, लाइट बंद करो यार: रोहित का कोलंबो में वही मुंबईया अंदाज, वसीम अकरम से गले मिले, VIDEO वायरल
Published: Updated:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. कोलंबो में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से शिकस्त की। टीम इंडिया की हौसलाअफजाई के लिए रोहित शर्मा भी स्टैंड्स में मौजूद रहे। एक ओर जहां भारतीय टीम ने शानदार जीत दर्ज की, वहीं रोहित ने मैदान के बाहर अपनी सादगी और उसी दोस्ताना अंदाज से महफिल लूट ली। चलिए यहां दो खास बातों का जिक्र करते हैं…
लाइट बंद करो यार
मैच के बाद जब रोहित लौट रहे थे, तब बड़ी तादाद में फैन्स और फोटोग्राफर उनके आसपास इकट्ठा हो गए। चारों ओर कैमरों की रोहित के चेहरे पर चमकती फ्लैश लाइट्स थीं। कोई और होता तो शायद झल्ला जाता, लेकिन रोहित ने बड़े ही दिलचस्प और अपने जाने पहचाने मुंबईया अंदाज में कहा- लाइट बंद करो यार…।
उनकी आवाज में न तो गुस्सा था और न ही कोई नाराजगी। यह सिर्फ हम्बल रिक्वेस्ट थी। उन्होंने फैन्स के साथ फोटो लिए, मीडिया को भी तस्वीरें लेनी दीं। आखिर में सबको थैंक्स कहते हुए वहां से रवाना हुए। यह छोटा-सा वीडियो सोशल मीडिया पर से वायरल हो गया। लोगों ने उनकी सादगी और नेचर की तारीफ की।
वसीम अकरम से गले मिले
मैदान पर भले ही टीम इंडिया और पाकिस्तानी प्लेयर्स ने हैंडशेक न किया हो, लेकिन मैच शुरू होने से पहले रोहित का एक और दिल छू लेने वाला पल सामने आया। यहां रोहित की मुलाकात पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम से हुई।
दोनों ने एक-दूसरे से हाथ मिलाया और से गले लगे। भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला हमेशा तनाव और से भरा होता है। ऐसे माहौल में यह दृश्य खेल भावना और आपसी सम्मान का हिस्सा बन गया।जब दोनों देशों की टीमें औपचारिक माहौल में थीं, तब पूर्व खिलाड़ियों का यह अपनापन दर्शकों के लिए खास संदेश लेकर आया।

