रोहित शर्मा कामाख्या मंदिर पहुंचे, VIDEO: तिलक वर्मा भी साथ; गुवाहाटी में कल राजस्थान रॉयल्स से मैच
Published: Updated:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 सीजन के बीच मुंबई इंडियंस (MI) के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने कामाख्या मंदिर पहुंचकर माता के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। उनके साथी खिलाड़ी तिलक वर्मा भी मौजूद रहे। यह मंदिर गुवाहाटी में है, जहां मुंबई टीम को अपना अगला मैच भी खेलना है। इसी के चलते रोहित और पूरी मुंबई टीम गुवाहाटी पहुंची है।
मुंबई का अगला मैच राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में होगा। रोहित और तिलक का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मुंबई ने दो में से एक ही मैच जीता
मुंबई टीम ने मौजूदा सीजन में दो ही मैच खेले, जिसमें से एक जीता है। उसने पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को हराया था, लेकिन दूसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) से हार झेलनी पड़ी थी।
फिलहाल, हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली मुंबई टीम पॉइंट्स टेबल में छठे नंबर पर है। दूसरी ओर राजस्थान टीम है, जिसने अपने शुरुआती दोनों मैच जीते हैं। रियान पराग की कप्तानी वाली यह टीम 4 पॉइंट्स के साथ टेबल में दूसरे नंबर पर है।
रोहित जबरदस्त फॉर्म में
हिटमैन रोहित शर्मा इस IPL सीजन में शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने 2 मैच में 56.50 के एवरेज से 113 रन बनाए हैं। टॉप स्कोरर में रोहित तीसरे नंबर पर काबिज हैं।
इस दौरान रोहित ने एक फिफ्टी लगाई। उनका बेस्ट स्कोर 78 रन है। दोनों मैच में रोहित ने कुल 7 छक्के और 11 चौके लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 201.81 का रहा है।
इस IPL में दोनों स्क्वॉड
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, रॉबिन मिन्ज, रेयान रिकेल्टन, हार्दिक पांड्या, विल जैक्स, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, नमन धीर, मिचेल सेंटनर, राज अंगद बावा, कॉर्बिन बॉश, अश्विनी कुमार, रघु शर्मा, अल्लाह गजनफर, शेरफेन रदरफोर्ड, मयंक मारकंडे, क्विंटन डिकॉक, मयंक रावत, अथर्व अंकोलकर, मोहम्मद इजहार और दानिश मालेवर।
राजस्थान रॉयल: यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, शिमरॉन हेटमायर, जोफ्रा आर्चर, वैभव सूर्यवंशी, शुभम दुबे, युधवीर सिंह चरक, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, क्वेना मफाका, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, लुआन-द्रे प्रिटोरियस, रवींद्र जडेजा, सैम करन, रवि बिश्नोई, एडम मिल्ने, रवि सिंह, सुशांत मिश्रा, कुलदीप सेन, बृजेश शर्मा, अमन राव, विग्नेश पुथुर और यश राज पुंजा।

