रोहित शर्मा IND vs PAK मैच देखने कोलंबो पहुंचे: भारतीय खिलाड़ियों के साथ नजर आए; हिटमैन इस टी20 वर्ल्ड कप के ब्रांड एंबेसडर
Published: Updated:
3 min read

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा इस समय टी20 वर्ल्ड कप के ब्रांड एंबेसडर हैं।
स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान का मैच देखने कोलंबो पहुंचे। वे साथी खिलाड़ियों के साथ मैदान में बातचीत करते दिखे। हालांकि इससे पहले वह मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए थे। एक वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा था। उसमें पत्नी रितिका सजदेह के साथ नजर आए थे।
रोहित एयरपोर्ट पर दिखे
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया, जिसमें रोहित एयरपोर्ट पर दिखे। हालांकि मैच से ठीक पहले उनका एयरपोर्ट पर दिखना फैंस के लिए अच्छी बात है। रविवार को कोलंबो में भारत और पाकिस्तान का बड़ा मुकाबला खेला जाना है, ऐसे में लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि रोहित भी इस खास मैच का हिस्सा बन सकते हैं।
टी20 वर्ल्ड कप के ब्रांड एंबेसडर हैं
हिटमैन इस समय टी20 वर्ल्ड कप के ब्रांड एंबेसडर हैं। कप्तानी छोड़ने के बाद भी उनका टूर्नामेंट से गहरा जुड़ाव है। हाल ही में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अमेरिका के खिलाफ भारत के पहले मैच से पहले वह टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ मैदान पर नजर आए थे। यह वही ट्रॉफी है जिसे उन्होंने 2024 में साउथ अफ्रीका को हराकर जीता था। उस जीत ने भारत का 11 साल से चला आ रहा ICC ट्रॉफी का सूखा खत्म किया था।
फैंस क्यों हो रहे हैं भावुक?
भारत-पाकिस्तान मैच हमेशा से खास रहा है। रोहित शर्मा ने आखिरी बार पाकिस्तान के खिलाफ मैच 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी में खेला था। उस मैच में भारत ने पाकिस्तान को हराया था और विराट कोहली ने शानदार शतक लगाया था।
इंडिया ने पाकिस्तान को हराया
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान को हराकर भारतीय टीम ने सुपर-8 में एंट्री कर ली है। दोनों टीम के बीच यह मुकाबला रविवार (15 फरवरी) को कोलंबो को आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया। यह मैच इंडिया ने 61 रन से जीत लिया। इंडिया इस वर्ल्ड कप में अब तक हारी नहीं है।
टीम इंडिया सुपर-8 में पहुंची
भारतीय टीम ने ग्रुप स्टेज में लगातार तीसरा मैच जीतकर 6 पॉइंट्स के साथ सुपर-8 में एंट्री कर ली है। दूसरी ओर पाकिस्तान टीम के 3 मैच में 4 पॉइंट्स हैं। वो तीसरे नंबर पर है। पाकिस्तान को सुपर-8 के लिए चौथा यानी आखिरी मैच हर हाल में जीतना होगा।
इस ग्रुप में दूसरे नंबर पर अमेरिका टीम है। उसके 4 मैच में 4 पॉइंट्स हैं। यदि पाकिस्तान अगला मैच नामीबिया से हारती है, तो वो बाहर हो जाएगी। नीदरलैंड्स ने 3 में से 1 मैच जीता है। नामीबिया तीनों मैच हारकर बाहर हो गई है।

