रोहित शर्मा को आया गुस्सा, VIDEO: चलती कार में एक बच्चे ने हाथ पकड़ा, फैमिली के साथ जा रहे थे हिटमैन
Published:
2 min read

भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 वनडे की घरेलू सीरीज खेलेगी। रोहित इस सीरीज में खेलते नजर आएंगे। पहला वनडे 11 जनवरी को वडोदरा में होगा। (@BCCI)
स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें हिटमैन रोहित अपने फैन्स की हरकतों पर गुस्सा होते दिख रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि रोहित अपनी फैमिली के साथ कार में कहीं जा रहे हैं। कार एकदम स्लो होती है और कुछ फैन्स रोहित के साथ सेल्फी लेने लगते हैं।
कुछ बच्चे हाथ भी मिलाते हैं। रोहित बड़े ही सौम्य व्यवहार के साथ कार की विंडो से हाथ निकालकर फैन्स से हैंडशेक भी करते हैं। इसी दौरान एक बच्चा आता है और रोहित का हाथ कोहनी की ओर से पकड़ लेता है।
रीतिका बेटे को गोदी में लिए बैठी थीं
रोहित यह देख गुस्सा हो जाते हैं और हाथ अंदर कर लेते हैं। वे तुरंत ही बच्चों को डांटते हैं और कार की विंडो का मिरर बंद कर लेते हैं। वीडियो में देख सकते हैं कि रोहित के साथ पत्नी रीतिका सजदेह बेटे अहान को गोदी में लिए बैठी होती हैं।
इस घटना के बाद जब रोहित कार की विंडो बंद करते हैं, तो रीतिका बेटे को दूसरी ओर कर लेती हैं। यह वीडियो कब का और कहां का है, इसका खुलासा नहीं हुआ है। यह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विजय हजारे में शतक लगाया
रोहित शर्मा ने हाल ही में विजय हजारे ट्रॉफी के 2 मैच खेले हैं। उन्होंने पहले मैच में सेंचुरी लगाई थी, लेकिन दूसरे मैच में खाता नहीं खोल सके। मुंबई से खेलते हुए हिटमैन ने पहले मैच में सिक्किम के खिलाफ 155 रनों की पारी खेली थी। हालांकि उत्तराखंड के खिलाफ पहली ही बॉल पर कैच आउट हुए थे।
अब भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 वनडे की घरेलू सीरीज खेलेगी। रोहित इस सीरीज में खेलते नजर आएंगे। पहला वनडे 11 जनवरी को वडोदरा में होगा।
भारतीय वनडे टीम:
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान)*, वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह और यशस्वी जायसवाल।
नोट: श्रेयस अय्यर को फिटनेस साबित करनी होगी। वो BCCI CoE से फिटनेस मंजूरी मिलने पर ही खेल सकेंगे।

