मैं संजू का माइंडसेट समझता हूं: रोहित शर्मा ने संजू के साथ वायरल वीडियो की सच्चाई बताई, बोले- ऐसा सभी के साथ होता है..
Published:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. T20 वर्ल्ड कप 2026 में संजू सैमसन शानदार फॉर्म में रहे। टूर्नामेंट की शुरुआत में रोहित शर्मा का एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में वे सैमसन को मोटिवेट करते दिखे थे। अब रोहित ने बताया है कि उन्होंने संजू को एडवाइज क्यों दी थी। उन्होंने कहा- मैं प्लेयर का माइंडसेट समझ जाता हूं। मैंने खुद इस तरह के हालात देखे हैं।
असल में, टूर्नामेंट की शुरुआत में संजू सैमसन प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। वायरल वीडियो में रोहित सैमसन से कहते दिखे- कैसे हो? उदास मत हो भाई। यह लंबा टूर्नामेंट है। मौका कभी भी मिल सकता है।
हम इस VIDEO की बात कर रहे हैं
मैं प्लेयर के माइंडसेट को समझता हू
फाइनल से पहले रोहित ने बताया कि उन्होंने सैमसन को एडवाइज क्यों दी। उन्होंने कहा- मैं प्लेयर का माइंडसेट समझता हूं। मैंने खुद ऐसा समय देखा हैं। मुझे भी कई बार बड़े टूर्नामेंट में मौका नहीं मिला था। इसलिए मुझे पता है कि ऐसे समय में कैसा लगता है।
पेशेंस रखना चाहिए
हिटमैन ने कहा- संजू इंडिया के लिए लगातार खेल रहे थे। उसे वर्ल्ड कप के कई मैच में प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिली। इसलिए मैंने संजू को समझाया कि टूर्नामेंट लंबा है। कभी भी मौका मिल सकता है। पिछले दो मैच से वे अच्छी इनिंग खेल रहे हैं। मुझे प्लेयर की पल्स (नब्ज) महसूस हो जाती है। बड़े टूर्नामेंट में अगर मौका न मिले तो निराश होना नैचुरल है। इसलिए प्लेयर को पेशेंस रखना चाहिए। साथ ही सही टाइम का इंतजार करना चाहिए।

संजू सैमसन ने 2013 में IPL में डेब्यू किया था। उन्होंने 2015 में भारत के लिए T20I में डेब्यू किया था।
प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिली थी
T20 वर्ल्ड कप 2026 में ईशान किशन के अच्छे फॉर्म के कारण संजू को प्लेइंग 11 में शामिल नहीं किया गया था। सैमसन अब तक अच्छे फॉर्म में हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ सुपर 8 मुकाबले में उन्होंने नाबाद 97 रन बनाए।
इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में 89 रन की मैच जिताने वाली पारी खेली। उन्होंने 2 बार प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता है। फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ भी संजू ने 89 रन की ही पारी खेली।

संजू ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 196 रन के टारगेट का पीछा करते हुए 97 रन की नाबाद पारी खेली।

