एक्सपीरियंस-बेखौफ बैंटिग का मेल: 2027 वर्ल्ड कप में रोहित–अभिषेक की ओपनिंग जोड़ी खास, अफ्रीकी पिचों के लिए फिट कॉम्बिनेशन
Published:
3 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. 2027 का वनडे वर्ल्ड कप दक्षिण अफ्रीका में खेला जाएगा। इस बड़े टूर्नामेंट से पहले टीम इंडिया को अपनी ओपनिंग जोड़ी को लेकर साफ फैसला लेना होगा। रोहित शर्मा अब भी टीम के सबसे अनुभवी और खतरनाक बल्लेबाज हैं, लेकिन अब उनके साथ एक ऐसे युवा खिलाड़ी की जरूरत है जो फ्यूचर भी संभाले। इस नजरिए से देखें तो रोहित शर्मा और अभिषेक शर्मा की ओपनिंग जोड़ी 2027 वर्ल्ड कप के लिए बिल्कुल सही बैठती है।
रोहित ने अंदाज बदला
रोहित ने भारत की वनडे बैटिंग का अंदाज और डायरेक्शन बदला है। वह शुरुआत से ही तेज रन बनाने में भरोसा रखते हैं। रोहित का अनुभव बड़े मैचों में बहुत काम आता है।वह जानते हैं कि कब अटैक करना है और कब पारी संभालना है। वर्ल्ड कप जैसे दबाव वाले टूर्नामेंट में यह अनुभव बहुत जरूरी होता है।2027 तक रोहित की उम्र ज्यादा जरूर होगी, लेकिन उनका क्रिकेट का दिमाग और बड़े मैच खेलने की आदत टीम इंडिया के लिए 2027 वर्ल्ड कप में जीत दिला सकती है।

अभिषेक बैखौफ
अभिषेक बिल्कुल अलग अंदाज के खिलाड़ी हैं। वह डरकर नहीं खेलते। शुरू से ही बड़े शॉट लगाते हैं और गेंदबाजों पर दबाव बना देते हैं।वह पेस के साथ स्पिन के खिलाफ भी आराम से रन बनाते हैं। उनकी बैटिंग रोहित के साथ भारत को तेज शुरुआत दिला सकती है।

यह जोड़ी खास क्यों
रोहित और अभिषेक दोनों ही एग्रेसिव ओपनर हैं, लेकिन उनका तरीका अलग है। रोहित अपने अनुभव से खेल को कंट्रोल करते हैं, जबकि अभिषेक लगातार तेज रन बनाते हैं। इससे अपोजिशन टीम को समझ ही नहीं आता कि किसे रोकें।अगर एक जल्दी आउट भी हो जाए, तो दूसरा मैच में रन रेट बेहतर बनाए रख सकता है।
![]()
मिडिल ऑर्डर को फायदा
अगर ओपनिंग जोड़ी तेज शुरुआत दे देती है, तो विराट कोहली, श्रेयस अय्यर और केएल राहुल जैसे बल्लेबाज बिना दबाव के खेल सकते हैं। इससे भारत 350 से ऊपर का स्कोर आसानी से बना सकता है।अभिषेक की बॉलिंग एडिश्नल बेनिफिटअभिषेक लेफ्ट आर्म स्पिनर भी हैं। वह 6–7 ओवर कर सकते हैं। इससे वो के लिए एडिश्नल एसेट साबित हो सकते हैं।

अफ्रीकी विकेट्स के लिहाज से परफेक्ट कॉम्बो
दक्षिण अफ्रीका में पेस और उछाल मिलता है। ज्यादातर विकेट्स ऐसे हैं, जहां बॉल आसानी से बैट पर आती है। इन हालात में संभलकर खेलने की बजाए एग्रेसिव अप्रोच ज्यादा अहम हो जाती है। रोहित और अभिषेक दोनों ही के पास इस लिहाज से वहां कामयाब होने की तमाम सलाहियतें मौजूद हैं।

