रियान पराग ड्रेसिंग रूम में ई-सिगरेट पीते कैमरे में कैद; VIDEO : भारत में यह बैन, BCCI एक्शन ले सकता है
Published:
1 min read

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 सीजन का 40वां मैच पंजाब किंग्स (PBKS) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच मंगलवार (28 अप्रैल) को खेला गया। इस मैच को राजस्थान टीम ने 6 विकेट से जीत लिया। ( फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क. राजस्थान रॉयल्स (RR) के कप्तान रियान पराग एक नए कंट्रोवर्सी में घिर गए हैं। पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान ड्रेसिंग रूम से उनका वीडियो सामने आया, जिसमें वह ई सिगरेट का इस्तेमाल करते नजर आए।
यह मामला राजस्थान की पारी के 16वें ओवर में सामने आया, जब कैमरा ड्रेसिंग रूम की तरफ गया। उस वक्त ध्रुव जुरेल और यशस्वी जायसवाल भी वहीं मौजूद थे। क्लिप सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई ।
ई-सिगरेट बैन
असल में, भारत में ई-सिगरेट और वेप पर सख्त रोक है। साल 2019 में लागू कानून के तहत ई-सिगरेट की खरीद, बिक्री, स्टोरेज, एडवरटाइजिंग, इम्पोर्ट और इस्तेमाल से जुड़े कई मामले पर बैन लगाया था। स्टेडियम और ड्रेसिंग रूम के अंदर भी स्मोकिंग को लेकर सख्त नियम होते हैं। अगर मामला सही पाया गया तो जुर्माना या अन्य कार्रवाई भी हो सकती है।

मोबाइल फोन कंट्रोवर्सी
यह पहली बार नहीं है जब राजस्थान रॉयल्स (RR) इस सीजन विवाद में आई हो। इससे पहले टीम मैनेजर रोमी भिंडर पर डगआउट में मोबाइल फोन इस्तेमाल करने पर 1 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया था।

