वेपिंग कंट्रोवर्सी पर अश्विन की एडवाइस: रियान पराग से बोले - गलती से सीख जरूरी है, एक लीडर पर ज्यादा जिम्मेदारी होती है
Published:
3 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. रियान पराग वेपिंग कंट्रोवर्सी के बाद अब रविचंद्रन अश्विन ने इस मामले पर अपनी राय दी है। अश्विन ने कहा कि यह पूरा मामला आसानी से टाला जा सकता था। अगर किसी प्लेयर की कोई निजी पसंद है तो उसे पर्सनल जगह तक ही रखना चाहिए।

पहले क्या हुआ
हाल ही में राजस्थान रॉयल्स(RR) के कप्तान रियान पराग पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ मैच के दौरान ड्रेसिंग रूम में वेपिंग (ई-सिगरेट पीना) करते कैमरे में दिखे थे। इसके बाद काफी आलोचना हुई। इसके बाद BCCI ने उन पर मैच फीस का 25 % जुर्माना लगाया। साथ ही एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया।
यंगस्टर पर गलत असर - अश्विन
टीम इंडिया में 'एश' (Ash) के नाम से मशहूर अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा - मैं यंग प्लेयर को ऐसे विवाद में उलझाते नहीं देखना चाहता। रियान टीम के कप्तान हैं। यंगस्टर उन्हें देखकर सीखते हैं। इसलिए उनकी रिस्पॉन्सिबिलिटी और बढ़ जाती है। आज के समय में प्लेयर्स पर बहुत प्रेशर रहता है। हर चीज कैमरे में आ जाती है। फिर भी ऐसी सिचुएशन से बचना बेहतर है। गलती पर एक्शन लेना जरूरी है। इससे सीख मिलेगी।

‘अपनी इमेज का ध्यान रखेंं’
उन्होंने कहा - निजी जिंदगी में क्या करना है। यह हर व्यक्ति का अपना फैसला है। जब कोई प्लेयर पब्लिक प्लेस पर ऐसा करता है, तब बात अलग हो जाती है। रियान को यही एडवाइस दूगां। वह अपनी इमेज और जिम्मेदारी दोनों समझे।
लोगों का रिएक्शन
सोशल मीडिया पर फोटो-वीडियो वायरल होते ही इस घटना की आलोचना हुई। यूजर्स का कहना है कि एक कप्तान होने के नाते पराग को जिम्मेदारी दिखानी चाहिए थी, खासकर जब टीम में युवा खिलाड़ी भी हैं।

ई-सिगरेट बैन
असल में, भारत में ई-सिगरेट और वेप पर सख्त रोक है। साल 2019 में लागू कानून के तहत ई-सिगरेट की खरीद, बिक्री, स्टोरेज, एडवरटाइजिंग, इम्पोर्ट और इस्तेमाल से जुड़े कई मामले पर बैन लगाया था। स्टेडियम और ड्रेसिंग रूम के अंदर भी स्मोकिंग को लेकर सख्त नियम होते हैं।
9 मैच में 116 रन
IPL 2026 सीजन में रियान पराग ने अब तक 9 मैच खेले, जिसमें 116 रन बनाए हैं। इस बार उनकी बैटिंग पहले जितनी अच्छी नहीं रही। अभी उनका एवरेज 14.50 है और स्ट्राइक रेट 123.40 है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी और भी खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे
जेसन होल्डर के कैच पर कंट्रोवर्सी: कोहली की अंपायर से बहस, एंडी फ्लावर भी नाराज दिखे; जानें रूल क्या
रियान पराग पर 25% फाइन: IPL मैच के दौरान ई-सिगरेट पीते दिखे, BCCI ने कहा- अगली बार सख्त कार्रवाई होगी

