दिग्वेश-नीतीश का सीजफायर: पंत ने दोनों की सुलह कराई; दिल्ली प्रीमियर लीग में झगड़ा हुआ था
Published:
2 min read

IPL 2026 का पांचवां मैच 1 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगा।
स्पोर्ट्स डेस्क. दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 से शुरू हुई ऑन ग्राउंड फाइट का 2026 सीजन की शुरुआत में ही अंत हो गया। दरअसल, यह मामला नितीश राणा और दिग्वेश राठी के बीच पिछले सीजन का था। अब ऋषभ पंत ने दोनों प्लेयर्स की तनातनी को खत्म करा दिया है।
2025 का विवाद
पिछले साल दिल्ली प्रीमियर लीग में नितीश राणा और दिग्वेश राठी के बीच झगड़ा हुआ था। बात इतनी बढ़ गई थी कि दोनों लगभग भिड़ ही गए थे। राठी को राणा का “नोटबुक सेलिब्रेशन” पसंद नहीं आया था, जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हो गई।
कुछ लोगों को लग रहा था कि इस बार जब लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स का मैच होगा तो शायद फिर ये तनातनी मैदान पर दिखे। हालांकि, अब ये तय हो गया है कि ऐसा कुछ नहीं होगा।

राठी और राणा आपस में बात की
मैच से पहले दिखा कि राठी और राणा आपस में बात कर रहे हैं। बातचीत के बाद राठी वहां से जाने लगे, लेकिन तभी लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने उन्हें वापस बुला लिया। पंत ने कहा- कहां जा रहा है? बस हो गया यानी अब पुरानी बातों को खत्म कर दो। इसके बाद माहौल हल्का हो गया। राणा ने भी राठी से मजाक में कहा कि अब तो बैठकर बात करनी पड़ेगी। दोनों प्लेयर ने आपसी नाराजगी खत्म करने का इशारा दिया।
पंत- कुलदीप मजेदार कैमिस्ट्री
इस दौरान कुलदीप यादव भी वहां आ गए और मजाकिया अंदाज में पंत से बोले- बहुत ज्ञान दे दिया। फिर ऋषभ को गले लगा लिया। पंत और कुलदीप की दोस्ती मशहूर है। यहां भी वही मजेदार कैमिस्ट्री देखने को मिली।
इसके बाद पंत ने हंसते हुए कहा- राणा और दिग्वेश के साथ यही दिक्कत है।

दोनो टीमों ने अभी तक खिताब नहीं जीता
IPL 2026 का पांचवां मैच आज लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगा। मैच की शुरुआत शाम 7:30 बजे होगी, जबकि टॉस 7:00 बजे किया जाएगा।
दोनों टीमों के लिए यह मैच काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि अभी तक इनमें से कोई भी टीम आईपीएल का खिताब नहीं जीत सकी है। लखनऊ सुपर जायंट्स, जो 2022 से आईपीएल में खेल रही है, पिछले सीजन में सातवें स्थान पर रही थी। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम पांचवें नंबर पर खत्म हुई थी।

