ऋषभ पंत इंजरी के बाद भी मैदान पर लौटे: बैटिंग में फ्लॉप, 6 बॉल पर 1 रन बनाया; यह मैच RCB पांच विकेट से जीती
Published: Updated:
2 min read

IPL 2026 में ऋषभ पंत का प्रदर्शन अब तक कुछ खास नहीं रहा है। उन्होंने 5 मैचों में सिर्फ 104 रन बनाए हैं।(फोटो सोर्स: सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क. IPL 2026 का 23वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला गया, जिसमें RCB ने जीत 5 विकेट से जीत दर्ज की। इसी मैच में LSG के कप्तान ऋषभ पंत चोट के कारण रिटायर्ड हर्ट हुए। मगर उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और एक बार फिर बैटिंग के लिए उतरे। हालांकि पंत 6 बॉल पर एक रन ही बना सके। इस मुकाबले में पंत ने साहस तो दिखाया, लेकिन उनका बल्ला नहीं चल पाया।
मैच के दौरान उन्हें कोहनी पर चोट लग गई थी, जिसके कारण उन्हें बीच में ही मैदान छोड़कर जाना पड़ा। दरअसल, पंत जब बल्लेबाजी करने आए तो कुछ ही देर बाद जोश हेजलवुड की गेंद उनके हाथ पर लग गई। गेंद लगते ही वह दर्द से कराह उठे और फिजियो को मैदान पर बुलाना पड़ा। इसके बाद पंत को रिटायर्ड हर्ट होकर बाहर जाना पड़ा।

17वें ओवर में मैदान पर वापसी की
हालांकि, पंत ने हार नहीं मानी और 17वें ओवर में बैटिंग के लिए मैदान पर वापसी की। उस समय टीम का स्कोर 118 रन पर 5 विकेट था और टीम को उनसे बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन उनकी वापसी ज्यादा असरदार नहीं रही। उन्होंने 6 बाॅल में सिर्फ1 रन बनाया और फिर भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर आउट हो गए।

इस सीजन में अभी तक फेल रहे पंत
IPL 2026 की बात करें, तो ऋषभ पंत का प्रदर्शन अब तक कुछ खास नहीं रहा है। उन्होंने 5 मैचों में सिर्फ 104 रन बनाए हैं। एक मैच में उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ नाबाद 68 रन जरूर बनाए, लेकिन बाकी मैच में 7, 10, 18 और 1 का स्कोर ही रहा।
इससे साफ है कि वह अपनी लय में नहीं हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स का अगला मुकाबला पंजाब किंग्स के खिलाफ होगा। यह मैच 19 अप्रैल को महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम मुल्लानपुर न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा।

