ऋषभ पंत की बैटिंग पर सवाल: टीम मैनेजमेंट को पसंद नहीं आ रहा एग्रेसिव स्टाइल, कंडीशन के हिसाब से बैटिंग की डिमांड
Published:
3 min read

ऋषभ ने अक्टूबर 2018 में वनडे डेब्यू किया था। अब तक उन्होंने केवल 31 वनडे मैच खेले हैं। उनका आखिरी वनडे मैच अगस्त 2024 में श्रीलंका के खिलाफ था।
स्पोर्ट्स डेस्क.न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान जल्द होने वाला है। सिलेक्शन में सबसे बड़ा सवाल ऋषभ पंत को लेकर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पंत को इस सीरीज से बाहर किया जा सकता है और उनकी जगह ईशान किशन को मौका मिल सकता है। यह खबर इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि पंत लंबे समय से वनडे टीम से बाहर चल रहे हैं और उन्हें लगातार मौके नहीं मिल पाए हैं।
न्यूजीलैंड के खिलाफ 11 जनवरी से शुरू होने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान शनिवार को होने वाला है। इस टीम में पंत का चयन होगा या नहीं, यही सबसे बड़ा मुद्दा बना हुआ है। कई रिपोर्ट्स का कहना है कि सिलेक्टर पंत की जगह किशन को टीम में शामिल कर सकते हैं।

टीम को पंत का बैटिंग स्टाइल पसंद नहीं
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक- भारतीय टीम मैनेजमेंट के एक मेंबर को पंत की “हाई रिस्क, हाई रिवॉर्ड” बैटिंग पसंद नहीं है। उनका मानना है कि पंत को थोड़ा तरीके से बल्लेबाजी करनी चाहिए। यह बात टीम के अंदर एक “ओपन सीक्रेट” यानी सबको पता लेकिन खुलकर न कही जाने वाली बात मानी जा रही है। पंत को बाहर करना कई सवाल खड़े कर सकता है। खासकर तब जब वह टीम के दूसरे विकल्प वाले विकेटकीपर हैं और उन्हें अपनी कैपेबिलिटी दिखाने का पूरा मौका नहीं मिला।
2025 में एक भी ODI नहीं खेला
2025 में ऋषभ पंत ने एक भी वनडे मैच नहीं खेला। वह चैंपियंस ट्रॉफी की टीम में होने का बाद नहीं खेल पाए थे। हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज का हिस्सा जरूर थे, लेकिन उन्हें प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिली। इस दौरान रुतुराज गायकवाड़ को नंबर 4 पर आजमाया गया, जबकि पंत बेंच पर ही बैठे रहे।
विजय हजारे में एक फिफ्टी
विजय हजारे ट्रॉफी में पंत कुछ खास नहीं कर पाए। 4 मैच में सिर्फ 1 फिफ्टी थी। इसमें उनका हाई हेस्ट स्कोर 70 रन था। दूसरी ओर, ईशान किशन फॉर्म में हैं। उन्होंने कर्नाटक के खिलाफ झारखंड की ओर से खेलते हुए 14 छक्के लगाए। इसके अलावा ध्रुव जुरेल ने भी उत्तर प्रदेश के लिए शतक लगाया है और वह हालिया वनडे टीम का हिस्सा भी रह चुके हैं।

राहुल रहेंगे विकेटकीपर
केएल राहुल टीम इंडिया में विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में तय हैं। ऐसे में 15 खिलाड़ियों की टीम में 3 विकेटकीपर रखना थोड़ा ज्यादा माना जा रहा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि सिलेक्टर किशन को किसकी जगह मौका देते हैं। ऋषभ पंत या ध्रुव जुरेल में से किसी एक साइड लाइन किया जा सकता है।
)
18 महीने से एक भी ODI मैच नहीं खेला
ऋषभ ने अक्टूबर 2018 में अपना वनडे डेब्यू किया था। अब तक उन्होंने केवल 31 वनडे मैच खेले हैं। उनका आखिरी वनडे मैच अगस्त 2024 में श्रीलंका के खिलाफ था। बीते 18 महीनों में उन्हें एक भी ODI मैच खेलने का मौका नहीं मिला है।

