ज्यादा मत सोचो, अपना नेचुरल गेम खेलो: ऋषभ पंत की एक सलाह से मैच पलटा, मुकुल चौधरी बने LSG के हीरो; 54 रन की पारी खेली
Published:
2 min read

IPL 2026 में मुकुल चौधरी की नीलामी 30 लाख की बेस प्राइस के साथ शुरू हुई। लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें 2.60 करोड़ में अपने साथ जोड़ा।
स्पोर्ट्स डेस्क.IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए मुकुल चौधरी ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ ऐसा कमाल किया, जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा। जब टीम हार के करीब थी, तब मुकुल ने शानदार बल्लेबाजी करके मैच पलट दिया। इस जीत के पीछे उनकी मेहनत तो थी ही, लेकिन कप्तान ऋषभ पंत की एक छोटी-सी सलाह ने भी बड़ा रोल निभाया।
3 विकेट से जीत हासिल की
लखनऊ सुपर जायंट्स और KKR के बीच मुकाबला काफी रोमांचक रहा। 182 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए LSG की हालत खराब हो चुकी थी। टीम का स्कोर 128/7 था और लग रहा था कि अब मैच हाथ से निकल गया है। तभी मैदान पर मुकुल चौधरी ने एंट्री ली और पूरे मैच का रुख बदल दिया।
मुकुल ने बिना घबराए धीरे-धीरे अपनी पारी को संभाला। उन्होंने बेवजह बड़े शॉट खेलने की कोशिश नहीं की, बल्कि सही गेंद का इंतजार किया और फिर उस पर अटैक किया। उनकी बैटिंग में आत्मविश्वास साफ दिख रहा था।

मुकुल खुद पर भरोसा रखो
मैच के बाद मुकुल ने कहा- कुछ समय पहले वह अपनी बैटिंग को लेकर थोड़ा परेशान थे। उन्हें लग रहा था कि वह ज्यादा सोच रहे हैं, जिसकी वजह से उनका गेम बिगड़ रहा है। तब उन्होंने कप्तान पंत से बात की।
पंत ने कहा-ज्यादा मत सोचो, बस गेंद पर ध्यान दो और अपना नेचुरल गेम खेलो।” उन्होंने यह भी कहा कि तुम शॉट अच्छे लगाते हो इसलिए खुद पर भरोसा रखो।

मुकुल ने 54 रन की पारी खेली
IPL 2026 सीजन का 15वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स KKR और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला गया। यह मैच लखनऊ टीम ने 3 विकेट से जीत लिया। मुकुल ने KKR के खिलाफ उस समय क्रीज संभाली, जब टीम 104 रन पर 5 विकेट गंवा चुकी थी। मुश्किल सिचुएशन में उन्होंने सिर्फ 27 बॉल में नाबाद 54 रन बनाए।

